युवतियों ने बाइक-सवार से ली लिफ्ट, हाइवा की टक्कर से युवक और युवती की मौत, एक महिला गंभीर, कुछ दिन पहले हुई सगाई, आरोपी ड्राइवर फरार

Tragic road accident: A young man and a young woman died after being hit by a speeding truck, a woman seriously injured, the accused driver fled after abandoning the vehicle.

युवतियों ने बाइक-सवार से ली लिफ्ट, हाइवा की टक्कर से युवक और युवती की मौत, एक महिला गंभीर, कुछ दिन पहले हुई सगाई, आरोपी ड्राइवर फरार

दुर्ग/भिलाई : भिलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं. बह सोमनी-भिलाई 3 मुख्य मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के पास मोड़ पर तेज रफ्तार  रेत से भरे हाइवा वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 युवती भूमिका बंजारे (उम्र 24 साल) और सनोज सोनकर (उम्र 23 साल निवासी ग्राम गनियारी) नौकरी की तलाश में भिलाई 3 गई थीं. लौटते समय बाइक सवार युवक सुमीत बंजारे (उम्र 25 साल निवासी ग्राम फूंडा, पाटन) से उन्होंने लिफ्ट लिया था. इसी दौरान मेहंदीबाड़ी के पास सामने से मुरम लोड कर आ रहा हाइवा नम्बर  CG LS 9146 तेज रफ्तार में था. मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
हादसे में बाइक चालक सुमीत के सिर में गंभीर चोट आई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं बाइक पर पीछे बैठी भूमिका बंजारे उम्र 25 साल निवासी ग्राम गनियारी, को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. तीसरी सवार सनोज सोनकर उम्र 23 साल गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर किया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक  है.
 हादसे में मृत सुमीत की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी. हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को मौके से जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है. फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
इस हादसे की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. आक्रोशित लोगों ने सोमनी-भिलाई 3 रोड पर सड़क जाम कर दिया. जिससे यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा. खबर मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है. हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t