केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में हितग्राहियों को सौंपेंगे खुशियों की चाबी, महतारी वंदन योजना में होंगे रजिस्ट्रेशन, फिर से मिलेगा मौका

Union Minister Shivraj Singh Chouhan will hand over the key of happiness to the beneficiaries in Durg today, registration will be done in Mahtari Vandan Yojana, opportunity will be available again

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में हितग्राहियों को सौंपेंगे खुशियों की चाबी, महतारी वंदन योजना में होंगे रजिस्ट्रेशन, फिर से मिलेगा मौका

सीएम ने नए साल में दी तीन खेल अकादमियों की सौगात

रायपुर : प्रदेश में खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के मकसद से राज्य सरकार ने तीन प्रमुख खेल अकादमियों की स्थापना को मंजूरी दी. रायपुर में टेनिस अकादमी, राजनांदगांव में हॉकी अकादमी और नारायणपुर में मलखंभ अकादमी की स्थापना की जाएगी. इन अकादमियों का मकसद आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा देना है.
राज्य  में इन तीन नए खेल अकादमी की स्थापना खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी. टेनिस और हॉकी जैसी आधुनिक खेलों के साथ-साथ, पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह कदम अहम है. इन अकादमियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी. जिससे खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा. प्रशिक्षण के जरिए अपने खेल कौशल को निखारकर न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं पारंपरिक भारतीय खेलों को नई पहचान दिलाने में भी मददगार होंगे. रायपुर की टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों, राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों और नारायणपुर की मलखंभ अकादमी के लिए 13 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आज किसान सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल

दुर्ग :  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में कल सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे. इस दौरान रुरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री सबसे पहले दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वे पीएम आवास योजना से जुड़े हितग्राहियों से मिलेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज कुमहारी के पास ग्राम खपरी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कैबिनेट मंत्री भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहेंगे.
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान 10 जनवरी को सुबह 8:45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से 11.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकाप्टर से 12 बजे ग्राम नगपुरा पहुंचकर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद आत्मानंद स्कूल नगपुरा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से हेलीकाप्टर के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री 3:05 बजे मिनी स्टेडियम कुम्हारी पहुंचेंगे. यहां पर आयोजित किसान मेला कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज शाम 4:25 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नामांतरण के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर सुगम एप के माध्यम से आसानी से होगा नाम ट्रांसफर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नामांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है. इसके लिए सुगम एप में यह सुविधा प्रदान की जा रही है. भूमि या प्लॉट की रजिस्ट्री के साथ ही डाटा राजस्व विभाग को चला जाएगा. जहां से नाम ट्रांसफर आसानी से हो जाएगा.
अभी प्रदेश में रोज तकरीबन आठ हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है, जिससे क्रेता द्वारा भूमि अथवा प्लॉट का नामांतरण कराने के लिए एक महीने से 90 दिन तक इंतजार करना पड़‌ता है. इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है.... इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब नामांतरण की सुविधा शुरु करने जा रहा है.
सुगम ऐप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पादर्शिता के साथ रजिस्ट्री होगी. भुइंया रिकार्ड को सुगम ऐप से जोड़ा जा चुका है. जो रिकार्ड इसमें होगा उसके आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी. रजिस्ट्री में ही गड़बड़ी की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया जाएगा. ऐसे में राजस्व रिकार्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री होगी और इसी रिकार्ड के आधार पर 24 घंटे के भीतर नामांतरण भी हो जाएगा.
अभी रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता है और वहां आवेदन देना होता है, लेकिन अब आवेदन रजिस्ट्री कराने के साथ ही पटवारी और तहसीलदार के लागिन आइडी में फारवर्ड हो जाता है. संबंधित तहसीलदार के पास रजिस्ट्रीकर्ता का आवेदन डिस्प्ले होने लगता है। इससे समय की बचत होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

महतारी वंदन योजना में होंगे रजिस्ट्रेशन, फिर से मिलेगा मौका

रायपुर : जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा उन्हें निकाय चुनाव के बाद फ़िर से मौका मिलेगा. उनके रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल फिर से खुलेगा. 38 हज़ार महिलाओं के खाते में त्रुटिवश पैसे नहीं जा रहे, उन्हें दूर किया जा रहा है। साथ ही अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.