धान मंडी में 420 क्विंटल धान का गबन, पुलिस ने घोटाले के मामले में की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कंप्यूटर और रजिस्टर जप्त
420 quintals of paddy embezzled from the paddy market; police take major action in the scam, arrest three accused, seize computers and registers.
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने धान खरीदी में धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति के गबन के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है. थाना सीपत पुलिस ने धान मंडी में हुए 420 क्विंटल धान और हजारों बारदानों के गबन मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला सेवा सहकारी समिति सीपत के धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है.
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सीपत के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि सेवा सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 26) में धान खरीदी के दौरान भारी अनियमितता की गई है. ऑडिट और जांच में पाया गया कि समिति के जिम्मेदारों ने मिलकर 420.39 क्विंटल धान, 528 नग नए बारदाने और 5045 नग पुराने बारदानों का गबन किया है.
इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा. जांच के दौरान आरोपियों के पास से अहम सबूत बरामद किए गए हैं. आरोपी ए के वर्मा के पास से धान खरीदी का मुख्य रजिस्टर बरामद हुआ. कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश साहू से वह कंप्यूटर सेट जप्त किया गया है. जिसका उपयोग ऑनलाइन प्रविष्टि और हेराफेरी के लिए किया जा रहा था.
पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों और फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है.
गिरफ्तार किए गए आरोपी
ए के वर्मा उम्र 40 साल निवासी , सीपत (आरोपी से धान खरीदी रजिस्टर जप्त)
रमेश साहू उम्र 42 साल निवासी नवागांव मचखंडा (आरोपी से ऑनलाइन खरीदी में प्रयुक्त कंप्यूटर सेट जप्त)
जगन्नाथ कश्यप उम्र 56 साल निवासी नवाडीह माताचौरा, सीपत
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



