रंगीटोला में खुलेगी शराब दुकान, ग्रामीणों ने कहा- किसी को भी आपत्ति नहीं, बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंचे आबकारी विभाग, सौंपा अनापत्ति पत्र
A liquor store will open in Rangitola, with villagers declaring no objections. A large number of villagers visited the Excise Department and submitted no-objection certificates.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के चिचोला क्षेत्र स्थित रंगीटोला से बड़ी तादाद में ग्रामीण आबकारी विभाग पहुंचे और यहां स्वीकृत शराब दुकान को जल्द खोलने की मांग की. ग्रामीणों ने आबकारी सहायक आयुक्त को ग्रामीणों की तरफ से अनापत्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि यहां शराब दुकान खुलने से किसी को भी आपत्ति नहीं है.
ग्राम रंगीटोला में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध किए जाने की चर्चा हो रही थी. इसी बीच बड़ी तादाद में ग्रामीण आबकारी विभाग पहुंचे और विरोध की खबरों को गलत बताते हुए गांव में प्रस्तावित शराब दुकान को खोलने मांग की है. यहां पहुंचे ग्रामीणों ने आबकारी सहायक आयुक्त को बताया कि मंगलवार को गांव में एक बैठक ग्राम पटेल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी. इस बैठक में सभी ने एकमत होकर फैसला लिया कि गांव में शराब दुकान खुलनी चाहिए. गांव के पटेल पुनाराम कुंजाम, लाल बहादुर सिंह जादव, आनंद सिन्हा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब दुकान खोलना चाहिए. इसका कोई भी विरोध नहीं है.
ग्रामीणों के द्वारा शराब दुकान खोले जाने की मांग को लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने कहा नि सभी ने गांव में दुकान खोलने सहमति दी है. पहले भी गांव से प्रस्ताव लिया गया था तभी दुकान स्वीकृत हुई थी. ग्रामीणों की मांग पर दुकान खोलने की प्रक्रिया की जाएगी.
मंगलवार को रंगीटोला में शराब दुकान का विरोध होने को लेकर पास के ग्राम पंचायत नारायणगढ़ से पहुंचे लोगों ने उक्त शराब दुकान को अपने गांव में खोलने की मांग की थी. लेकिन आज रंगीटोला के लोगों ने आबकारी विभाग में पहुंचकर गांव में कोई भी आपत्ति नहीं होने को लेकर प्रस्तावित जगह पर ही शराब दुकान खोलने मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां दुकान रंगीटोला में ही खुलनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



