इमरजेंसी विंडो से गिरा 4 साल का बच्चा, 10 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली से मौत, होटल में काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की गई जान
A 4-year-old child fell from the emergency window, a 10-year-old boy died due to lightning, a young man died due to electric shock while working in a hotel
इमरजेंसी विंडो से गिरा 4 साल का बच्चा
राजनांदगांव : राजनांदगांव में 10 जून को शाम 6 बजे कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस से 4 वर्षीय सागनिक बेरा आपातकालीन खिड़की से गिर गया. यह हादसा डोंगरगढ़-जटकन्हार रेलखंड के डाउन लाइन पर हुआ. बच्चे की मां आनंदिता बेरा पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर की रहने वाली है. वे अपने बेटे के साथ एलटीटी से खड़गपुर जा रही थी. कोच एस-3 में ऊपर की सीट पर चढ़ते समय बच्चा अचानक खिड़की से नीचे गिर गया. मां की चीख और एसीपी चेन खींचने से ट्रेन रुक गई. रेल सुरक्षा बल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया. वहां से उसे पेंड्री मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव रेफर किया गया.
मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के निर्देश पर RPF पोस्ट राजनांदगांव की प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू ने अपनी टीम को पेंड्री अस्पताल भेजा। बच्चे की नाजुक हालत देखते हुए उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. RPF ने ट्रेन में छूटा बच्चे का सामान भी सुरक्षित निकलवाया। मां को जरुरी सामान, दवाइयां और अन्य आवश्यक चीजें भी मुहैया कराई गई.
RPF की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बच्चे की जान बची, बल्कि परिवार को हर संभव मदद भी मिली। तत्काल एम्बुलेंस बच्चे को डीके हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया. जहां उसका सीटी स्कैन के साथ अन्य मेडिकल चेकअप करवाए गए. डॉक्टरों के मुताबिक अब बच्चे की स्थिति स्थिर है और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
10 वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली से मौत
महासमुंद : बसना थाना के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम खुसरुपाली में मंगलवार दोपहर 3 बजे गरज चमक के साथ हवा चली इसी बीच बारिश तो नहीं हुई लेकिन आकाशीय बिजली ने साइकिल से घूमने टहलने भंवरपुर रोड की तरफ गए दो भाइयों में से एक की जान ले ली. जबकि एक को आकाशीय बिजली करंट का जोर का झटका लगा उसकी जान बच गई. फिलहाल भंवरपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है.
राजेश पारेश्वर पिता संतोष पारेश्वर उम्र 10 साल ग्राम खुसरुपाली एवं उसके बड़े पिताजी के लड़के रुपेश पारेश्वर पिता स्व सेवक राम पारेश्वर उम्र 12 साल दोपहर में अलग अलग दो साइकिल से घूमने खुसरुपाली भंवरपुर मार्ग की तरफ गए हुए थे. घूमकर साइकिल से आगे पीछे दोनों वापस घर लौट रहे थे. राजेश पारेश्वर आगे आगे साइकिल चलाते हुए चल रहा था.
वहीं पीछे उसके बड़े पिताजी का लड़का रुपेश पारेश्वर 20-25 फिट के अंतराल में था. दोपहर 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गरजा और आकाशीय बिजली गिरने से राजेश पारेश्वर उम्र 10 साल आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गया. जबकि उसके पीछे साइकिल में आ रहे उसके बड़े पिताजी का लड़का राजेश पारेश्वर को आकाशी बिजली का हल्का झटका लगा. उसे भी सदमा लगा लेकिन वह होश में था.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वाहन की व्यवस्था कर राजेश परेश्वर पिता संतोष पारेश्वर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. संतोष पारेश्वर के एक बेटा राजेश और एक बेटी जो विकलांग है. और कक्षा 6वीं में अध्यनरत है. इकलौते पुत्र राजेश के आकाशीय बिजली से मौत हो जाने से उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल भंवरपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है. अंधेरा हो जाने की वजह से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. उसे मर्चुरी में रखा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
होटल में काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की गई जान
कोरबा : कोरबा जिले के हरी मंगलम होटल में काम के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मांग किया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
डीडी एम रोड कोरबा स्थित हरिमंगलम होटल मैं एक दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों और बस्ती के लोगों ने बताया कि 19 साल का शुभम साहू दिहाड़ी मजदूर है. जहां काम मिलता है वह चला जाता है. इसी के तहत हरी मंगलम में उसे बुलाया गया था. जहां करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. बुधवारी बस्ती के लोगों ने इस हादसे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए होटल प्रबंधकों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है.
मृतक शुभम साहू के बड़े भाई ने बताया कि जब वह खबर मिलने पर होटल पहुंचा तो बड़ी मुश्किल से उसे उस जगह जाने को मिला जहां उसके भाई को करंट लगा था. घटनास्थल पर पानी भरा था और बिजली के तार पड़े थे.
कोरबा सीएसपी ने बताया की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. वॉर्ड पार्षद पंकज देवांगन और भाजपा कार्यकर्ता गुलजार सिंह ने मांग किया कि घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए.
बहरहाल लापरवाही के कारण हुई नवयुवक शुभम साहू की मौत से उसके परिवार और बस्ती में शोक व्याप्त है. लोग शुभम के घर पहुंच कर परिजनों कोसांत्वना दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सरगुजा : सरगुजा जिले के केदमा में खाट में एक साथ सोई नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों को देर रात चक्कर आने, पेट दर्द और उल्टी होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. एक की उदयपुर हॉस्पिटल में और दूसरी की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई. चिकित्सकों ने दोनों को जहरीले सांप द्वारा डसने की आशंका है. मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के केदमा चौकी अंतर्गत ग्राम बड़ेगांव निवासी सुबासो मझवार (14 वर्ष) एवं निर्मला मझवार (13 वर्ष) दोनों सहेलियां गांव के ही दो अन्य किशोरियों अंजनी, ललिता तथा युवक बीर सिंह के साथ एक सप्ताह से धान कटाई करने लालपुर गांव जा रहे थे. दोनों मंगलवार की शाम धान की कटाई कर वापस लौटे.
मंगलवार की रात खाना खाटकर सुबासो और निर्मला दोनों एक ही खाट में सोए थे। रात करीब 1 बजे सुबासो की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। उसने पास में सोई अन्य सहेलियों को भी जगाया. कुछ देर बाद निर्मला ने भी चक्कर आने की शिकायत की। परिजनों ने तुरंत दोनों को केदमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार केंद्र में हालत नहीं सुधरने पर उन्हें सुबह 6 बजे सीएचसी उदयपुर में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद सुबासो की मौत हो गई।
सीएचसी उदयपुर में सुबासो की मौत के बाद निर्मला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ 2 नाबालिग सहेलियों की मौत से परिजन सदमें में हैं। चिकित्सकों ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम किया. हालांकि दोनों के शरीर में सर्पदंश के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन लक्षणों के अनुसार दोनों को जहरीले सांप ने डसा था। चिकित्सकों ने सर्पदंश से दोनों की मौत की पुष्टि की है। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायबुड़ा निवासी सुरेश कोरवा की 6 वर्षीय बेटी सुनीता मंगलवार की अपने 2 छोटे भाइयों के साथ जमीन पर सोई थी। देर रात को उसे कुछ काटने का एहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बगीचा हॉस्पिटल में दाखिल कराया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



