डांस प्रतियोगिता देखकर लौट रहे किसान पर चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई, राइसमिल संचालक-मुंशी और पूर्व सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज
A farmer returning from a dance competition was brutally beaten up on the charge of theft; a complaint was lodged against the businessman, clerk and former sarpanch
भाटापारा/बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सुहेला से किसान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवक, किसान को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले राइस मिल संचालक हैं और किसान पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए किसान के साथ मारपीट की है. यह मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खिलौरा गांव का रहने वाला पीड़ित किसान 1 अप्रैल देर रात डांस प्रतियोगिता देखकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान राइस मिल संचालक रौनक अग्रवाल, राइस मिल के मुंशी शत्रुहन नौरंगा और खिलौरा के पूर्व सरपंच देवनारायण साहू ने किसान को उठाकर मुंशी के घर ले गए. यहां तीनों ने मिलकर किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है.
सामने आए वीडियो में रौनक अग्रवाल, मुंशी शत्रुहन नौरंगा और पूर्व सरपंच देवनारायण साहू किसान को बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं और गाली गालौज भी कर रहे हैं. पहले चप्पल से पिटाई करते हैं और उसके बाद गाली देने लगते हैं. वहीं एक युवक पैरों से भी किसान की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मुंशी के घर पर चोरी का आरोप लगाते हुए किसान को पीटा है. जबकि किसान की मानें तो उसने किसी तरह की चोरी नहीं की है. आरोपियों ने जबर्दस्ती पिटाई की है. फिलहाल इस घटना से घायल किसान को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं शिकायत के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



