असली सोना बताकर नकली सोने के बिस्किट देकर लाखों की ठगी. पुलिस का सख्त एक्शन, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.24 लाख रुपये बरामद

A fraudster allegedly sold fake gold biscuits claiming they were real gold and defrauded millions of rupees. Police took strict action, arresting four accused and recovering ₹1.24 lakh.

असली सोना बताकर नकली सोने के बिस्किट देकर लाखों की ठगी. पुलिस का सख्त एक्शन, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.24 लाख रुपये बरामद

नकली सोना देकर 8 लाख की ठगी, साज़िश में होमगार्ड भी शामिल, पुलिस वर्दी का किया गया इस्तेमाल

संतकबीरगर : संतकबीर नगर जिले की पुलिस टीम ने नकली सोने के बदले 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में दो ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी प्रदीप कुमार राव और संतकबीरनगर निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है. जो होमगार्ड के पद पर तैनात है.
पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम 8 लाख रुपये नकद, करीब 200 ग्राम वजन के दो नकली सोने के बिस्कुट, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और एक सेट पुलिस वर्दी बरामद किया है. यह कार्रवाई कोतवाली खलीलाबाद एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की.
पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मार्च को जालसाजों ने कुशीनगर के गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता को सोने का बिस्कुट देने के बहाने कुर्थिया पेट्रोल पंप के पास बुलाया था. वहां आरोपियों ने व्यवसायी को नकली सोना थमाकर उससे 8 लाख रुपये हड़प लिया.
इस पूरी साजिश में होमगार्ड संजय चौधरी वर्दी में मौके पर पहुंचा था. ताकि व्यवसायी को कोई शक न हो. वह रुपयों से भरा बैग लेकर अपने साथी प्रदीप को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
29 मार्च को मुखबिर की खबर पर पुलिस टीम ने डडवा नहर तिराहे के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.
पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसने व्यवसायी को सोना देने के बहाने बुलाया था. जैसे ही डील हुई. होमगार्ड संजय चौधरी वर्दी पहनकर मौके पर पहुंच गया और पुलिस का डर दिखाकर व्यवसायी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया. पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी ने टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

असली सोना बताकर नकली सोने के बिस्किट देकर लाखों की ठगी

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नकली सोना देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना चांदनी पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 24 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दर्रीपारा निवासी बालरूप गुप्ता ने शिकायत पर दर्ज कराई कि होली के पहले उसे एक व्यक्ति के जरिए सोना खरीदने का प्रस्ताव मिला। 6 मार्च को बिहारपुर नवाटोला में दो लोगों ने उसे सोने का सैंपल दिया. जिसे जांच कराने पर असली पाया गया. इसके बाद 11 मार्च को रेडीपहरी चौक, ठाडपाथर में आरोपियों ने पीतल को सोने के बिस्किट जैसा बनाकर असली बताकर 2 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना चांदनी में अपराध क्रमांक 28/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले अर्जुन देवांगन और मोहन उर्फ सोनू को पकड़ा. उनकी निशानदेही पर राजेंद्र यादव और किशोरी लाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में चारों आरोपियों ने ठगी की वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम में से 1.24 लाख रुपये बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन देवांगन (35), मोहन उर्फ सोनू (29), राजेंद्र यादव (46) और किशोरी लाल यादव (42) शामिल हैं.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.पी. साहू सहित पुलिस टीम के कई जवानों की अहम भूमिका रही. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB