बांध में डूबी बच्ची, तैरती हुई मिली लाश, सदमे में दुसरे दिन मौसी ने कर ली ख़ुदकुशी, ग्राम में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A girl drowned in a dam, her body was found floating, her aunt committed suicide in shock the next day, there was mourning in the village

बांध में डूबी बच्ची, तैरती हुई मिली लाश, सदमे में दुसरे दिन मौसी ने कर ली ख़ुदकुशी, ग्राम में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला के छुरा क्षेत्र के पलेमा और कोड़ामाल गांव के बीच स्थित झुलनमारी बांध में शनिवार दोपहर को हुई एक दर्दनाक घटना ने एक नहीं बल्कि दो परिवारों की ज़िंदगी बदल दी. 6 साल की मासूम बच्ची की बांध में डूबने से मौत हो गई और अगली ही सुबह उसकी मौसी ने खुदकुशी कर ली. इस दोहरी त्रासदी ने गांव में शोक की लहर फैला दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सारिका ठाकुर मूलतः पलेमा से लगे पास के गांव कामराज की रहने वाली थी. गर्मी की छुट्टियाँ मनाने अपनी नानी के गांव पलेमा आई हुई थी. पूरे घर में चहल-पहल थी और सारिका भी अपने बचपन की खुशियाँ समेट रही थी. लेकिन किसे पता था कि ये छुट्टियाँ उसकी जिंदगी की आख़री छुट्टियाँ साबित होंगी.
शनिवार की दोपहर सारिका अपनी 21 साल की मौसी पानो सोरी के साथ गांव के पास के झुलनमारी बांध में घोंघी (जल-जंतु) बिनने गई थी. मई की भीषण गर्मी से बांध का जलस्तर काफ़ी नीचे चला गया था. जिससे कई ग्रामीण तालाब या बांध के किनारे घोंघी, सीप आदि चुनने जाते हैं. यह एक सामान्य ग्रामीण जीवन का हिस्सा है.
पानो अपनी भांजी सारिका को लेकर बांध पहुंची थी. दोनों अलग-अलग जगहों पर घोंघी बिनने में व्यस्त थीं. पानी उथला होने की वजह से उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हुआ. लेकिन शायद एक जगह गहराई ज्यादा थी. और वहीं मासूम सारिका फिसलकर गहरे पानी में चली गई. उसे तैरना नहीं आता था. जब तक पानो की नज़र पड़ी. तब तक बच्ची डूब चुकी थी. उसने चीख-पुकार की. गांव वाले दौड़े आए और किसी तरह बच्ची का शव बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्ची की सांसें थम चुकी थीं.
इस घटना ने सबसे ज़्यादा असर डाला पानो सोरी पर बच्ची की मौत के बाद से वह गुमसुम थी. रो रही थी. खुद को दोष दे रही थी. रात भर वह शांत रही. किसी से बात नहीं की. परिजनों को लगा कि वह सदमे में है. लेकिन सुबह-सुबह जैसे ही सब उठे. उन्होंने देखा कि पानो ने खुद को घर में फांसी लगा ली है.
करीब सुबह 5 बजे के आसपास की यह घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. एक ही परिवार की दो-दो मौतों ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया.
घटनास्थल पर छुरा थाना की पुलिस पहुंची और पंचनामा कर दोनों मामलों में जांच शुरु कर दी है. पहले बच्ची की मौत को लेकर मर्ग कायम किया गया था. और अब पानो की खुदकुशी की जांच की जा रही है. पुलिस खुदकुशी की वजह जानने की कोशिश में है. क्या यह आत्मग्लानि थी. या फिर कोई और कारण भी इससे जुड़ा है?
फिलहाल गांव में गम का माहौल है. सारिका की मां और नानी बार-बार बेसुध हो रही हैं. वहीं पानो सोरी के परिजन भी अपनी जवान बेटी को खोकर टूट चुके हैं. मोहल्ले के लोग भी इस घटना से काफी आहत हैं. क्योंकि यह सब कुछ अचानक और बेहद दुखद था. संवेदनशील मोड़ पर पहुंचा परिवार एक ओर 6 साल की नन्हीं बच्ची की बांध डूबकर मौत दूसरी तरफ उसे बचा नहीं पाने की टीस में अपनी जान दे बैठी 21 वर्षीय मौसी..  यह कोई आम घटना नहीं है.
इस त्रासदी ने एक गहरे पारिवारिक बंधन को हमेशा के लिए तोड़ दिया है. अब पूरे गांव की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं. क्या यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था या इसके पीछे कोई और सच छुपा है?  यह आने वाले दिनों में सामने आएगा..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB