सरपंच की किराना दुकान में बड़ी चोरी, दुकान को आग के हवाले, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में दहशत का माहौल

A major theft at the Sarpanch's grocery store, the shop was set on fire, goods worth lakhs were reduced to ashes, creating an atmosphere of panic in the area.

सरपंच की किराना दुकान में बड़ी चोरी, दुकान को आग के हवाले, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में दहशत का माहौल

गरियाबंद/फिंगेश्वर/चरौदा : फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा में बीती रात चोरों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. ग्राम पंचायत चरौदा के सरपंच गजानंद साहू की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने पहले दुकान में चोरी की और फिर सबूत मिटाने के इरादे से पूरी दुकान को आग के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. यह मामला  गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चोर पास में बन रहे मकान की छत से नीचे उतरकर दुकान के अंदर घुसे थे. दुकान में घुसने के बाद उन्होंने सामान और नकदी पर हाथ साफ किया. चोरी करने के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी. जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए.
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास रखे गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आने वाले थे. ग्रामीणों के मुताबिक अगर सिलेंडर आग की लपटों में फट जाता तो गांव में बड़ी अनहोनी हो सकती थी. गनीमत यह रही कि सिलेंडर सुरक्षित रहा.
दुकान मालिक और सरपंच गजानंद साहू क़े बेटे दिग्विजय साहू ने बताया कि इस घटना में करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि दुकान में रखा ज्यादातर माल जलकर राख हो चुका है.
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दिग्विजय साहू दुकान खोलने पर अंदर का भीषण मंजर सामने आया. खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई.
ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि शाम के समय गांव का माहौल असुरक्षित हो जाता है और चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं.
स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं. यह घटना 4 दिसम्बर की रात की बताई जा रही है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t