बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली बात पर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, नहर में मिली लाश, अभनपुर में कत्ल के तीन आरोपी गिरफ्तार
A minor dispute over asking for a bidi led to a murder; the body was found in a canal. Three accused arrested in Abhanpur.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के आमनेर गांव में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव नहर के किनारे बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने इस मामले में सभी तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह नाले में गातापार निवासी सोनू पाल का शव तैरता देखा और घटना की खबर पुलिस को दी. शव नग्न अवस्था में मिला और चेहरे सहित शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने पूरे इलाके में सघन छानबीन शुरु की.
जांच में सामने आया कि सोनू पाल अभनपुर स्थित एक शराब भट्टी में अजय रात्रे, गुलशन और सुमित बांधे नामक युवकों से मिला था. वहां किसी बात को लेकर चारों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद के बाद आरोपियों ने बात को खत्म करने का दिखावा करते हुए सोनू को बहला-फुसलाकर आमनेर चंडी नहर की तरफ ले गए.
नहर के पास तीनों आरोपियों ने सोनू पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने सोनू की हत्या एक हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े से की. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को नहर के पास फेंक दिया गया.
वारदात की खबर मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. जांच में तेजी दिखाते हुए टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों अजय रात्रे और सुमित बांधे और गुलशन गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को तीनों अभनपुर स्थित शराब दुकान के अहाता में शराब पी रहे थे. और मृतक सोनूू पाल इनके बगल में अलग बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान सोनू पाल आरोपियों से बीड़ी मांगा. जिस पर आरोपियों द्वारा हमारे पास बीड़ी नहीं है. कहने पर सोनू पाल इनके साथ विवाद करने लगा कि तीनों आरोपी मृतक सोनू पाल को हमारे साथ चलो तुमको नशा करायेंगे कहकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर घटना स्थल ग्राम आमनेर स्थित गोड़ा पुल नाला के पास ले गये और आरोपीगण हाथ मुक्का से सोनू पाल को मारपीट करने के साथ ही अपने हाथ में पहने कड़ा से उसके सिर एवं चेहरे में लगातार वार कर पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया और लाश को नाला के पानी में फेंक कर फरार हो गए.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी एवं गौरीशंकर साहू तथा थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक बी.के.सोम, प्र.आर. बलराम ध्रुव, आर. सुधीर तिर्की एवं छबि यादव की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
सुमित बांदे पिता मुरलीधर बांदे उम्र 26 साल निवासी ग्राम आमनेर थाना अभनपुर जिला रायपुर
अजय रात्रे पिता परमेश्वर रात्रि 24 साल निवासी ग्राम आमनेर थाना अभनपुर जिला रायपुर
गुलशन गायकवाड़ पिता जग्गू गायकवाड़ उम्र 26 साल निवासी निवासी हाटकेश्वर जिला धमतरी। हाल पता – ग्राम आमनेर थाना अभनपुर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



