नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर घायल, चालक वाहन समेत फरार, हादसा CCTV में कैद

A speeding car collided with a property dealer on a national highway, injuring him while he was out for a morning walk. The driver fled with the vehicle. The accident was captured on CCTV.

नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर घायल, चालक वाहन समेत फरार, हादसा CCTV में कैद

बिलासपुर : मार्निंग वाक पर निकले प्रापर्टी डीलर को पीछे से तेज रफ्तार में चल रही कार के चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया. कार की टक्कर से 15 फीट ऊपर उछलकर गिरने से वे गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर को उसलापुर प्रकृति विहार निवासी प्रापर्टी डीलर रवि सिंह सुबह 7 बजे घर से मार्निंगवाक पर निकले थे. उसलासपुर स्मार्ट सिटी में वे दोस्त से मोबाइल में बात करते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से उसलापुर ब्रिज की तरफ से आ रही बेलगाम तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी और भाग निकला.
कार की टक्कर से रवि सिंह 15 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे. जिससे उनके सिर, पैर, हाथ चेहरे में गंभीर चोट आई है. उनके दोस्त स्मार्ट रोड पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी. वे कार रोककर पास में गए तो रवि सिंह गंभीर रुप से घायल होकर पड़े हुए थे. उन्होंने फौरन उन्हें इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया.
यह सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. कार चालक खतरनाक तरीके से चलाते हुए जानबूझकर जबरदस्त टक्कर मारकर भागते नजर आ रहा है. पीड़ित पक्ष ने फुटेज सहित कार चालक का नाम तक पुलिस को उपलब्ध करा दिया है. उसके बाद भी पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर साधारण बीएनएस की धारा 125 ए, 281 के तहत जुर्म दर्ज कर खानापूर्ति कर ली गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t