पैसेंजर ट्रेन में पंखे से फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, रायपुर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, यात्रियों के बीच दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A young man's body was found hanging from a ceiling fan on a passenger train, causing panic at Raipur railway station and panic among passengers. Police are investigating.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ पाया गया. शुरुआती जांच में पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है. हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
जैसे ही घटना की खबर मिली. जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है
पुलिस आस-पास के यात्रियों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल, मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



