तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, मजदूर की मौत, वाहन समेत ड्राइवर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A speeding truck hit a cyclist, killing the laborer, and the driver and vehicle escaped, and police are searching for him.

तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, मजदूर की मौत, वाहन समेत ड्राइवर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग/भिलाई : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से दुखद खबर आ रही है. हाइवा की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर लहूलुहान हो गया. सिर में गहरी चोट आने से मजदूर की तड़पकर मौत हो गई. हादसे के बाद से प्लांट के अंदर हादसे से हड़कंप मच गया. मेन मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने मजदुर को मृत घोषित कर दिया. शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल से मजूदर हर्षवर्धन निषाद कहीं जा रहा था. एसपी 3 अनुपम गार्डेन के सामने किसी हाइवा ने टक्कर मार दिया. जिससे सिर में गहरी चोट लगी. साइकिल क्षतिग्रत हो गई. हादसे के बाद हाइवा समेत ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है.
बताया जा रहा है कि मजदुर के लिए करीब 15 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया जा रहा था. तब तक जख्मी हालत में मजदूर सड़क पर तड़प रहा था. ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. लेकिन कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था. अपने वाहन से मेन मेडिकल पोस्ट ले जाने के लिए कर्मचारी वहां बार-बार बोल रहे थे. सुबह 11:20 बजे एम्बुलेंस पहुंची और मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले गई.
जीआरई इंटरप्राइजेस का लेबर बताया जा रहा है. हादसे की खबर लगते ही बीएसपी उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. रोड सेफ्टी को लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t