रायपुर में हॉस्पिटल माफिया हुआ सक्रिय, मित्तल हॉस्पिटल पर लगे सुपारी किल्लिंग के आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी
Hospital mafia active in Raipur, Mittal Hospital accused of contract killing, two arrested, one absconding, search continues
रायपुर : जिस डॉक्टर पर जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी होती है, उसी उसी डॉक्टर पर हैवानियत और गुंडागर्दी जैसे आरोप अब लग रहे हैं.वहीं किराए के गुंडे हायर कर डराने धमकाने की बातें सामने आ रही है. पुलिस ने दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. आगे की पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले की आदिवासी निवासी मरीज की भांजी नुपुर एक्का नामक युवती ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. मामला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) से जुड़ा हुआ है. जिसके तहत गरीब और जरुरतमंद मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है.
पीड़िता के मुताबिक अस्पताल ने उनके इलाज के दौरान न सिर्फ आयुष्मान कार्ड से 3 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ब्लॉक की. बल्कि उतनी ही रकम नकद में भी वसूली. और उसकी कोई बिलिंग या रसीद नहीं दी गई. यही नहीं. अस्पताल के कर्मचारियों ने यह कहकर दबाव बनाया कि “आयुष्मान कार्ड की सीमा खत्म हो गई है. जबकि योजना के मुताबिक कार्ड पर पर्याप्त राशि उपलब्ध थी.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन पर आरोप लगाए हैं उनमें शामिल हैं डॉ. आशीष मित्तल, निदेशक, मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज डॉ. सुमन मित्तल, चिकित्सक, आशीष अग्रवाल, प्रबंधक.. इन पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर मरीज से झूठे बहाने बनाकर करीब 3 लाख से ज्यादा की नकद वसूली की. जबकि इलाज आयुष्मान योजना के तहत पूर्णतः निशुल्क था. इतना ही नहीं, सरकारी दवाइयों को निजी फार्मेसी से बेचने, और मरीज परिवार को डराने-धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं.
पीड़ित के एक रिश्तेदार रायपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं और इस पूरे मामले में पीड़ितों का साथ दे रहे हैं. उन्हें 10 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कोरियर बॉय का कॉल आया. उन्हें पार्सल होने के नाम पर न्यू राजेंद्र नगर के पास बुलाया गया. इसकी जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने कार्रवाई की. थाने के स्टाफ ने कोरियर बॉय को थाने बुलाया और पूछताछ की.
कोरियर बॉय ने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोककर उसका मोबाइल लिया था और रोशन कुमार (पीड़ित के रिश्तेदार) नाम के व्यक्ति से बात की थी. और उन्हें मिलने के लिए बुलाया था. पीड़ित पक्ष रोहन सिंह की सूझबूझ के चलते थाना प्रभारी ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए मित्तल अस्पताल द्वारा भेजे गए 3 गुंडों में से 2 गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ जारी है.
पीड़ित पक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण, धमकाने व मारपीट की आशंका जताई. कोरियर बॉय के बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों समेत मित्तल अस्पताल के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई. हालांकि शुरुआत में न्यू राजेंद्र नगर थाने के ASI ने यह कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया था कि यह उनका थाना क्षेत्र नहीं है और पीड़ित को पंडरी थाने में शिकायत करने की बात कही.
थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. जबकि कोरियर बॉय से कॉल में बात करने की घटना उनके थाना क्षेत्र की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में लोकेशन ट्रेस करवाया जा रहा है. जिसमें 3 से 4 दिन का समय लगता है. और जांच के आधार पर ही FIR दर्ज की जाएगी. फ़िलहाल पुलिस अब इन गुंडों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्हें किसने भेजा था और आयुष्मान योजना के तहत हुई अवैध वसूली में अस्पताल प्रबंधन की क्या भूमिका थी.
जब इस मामले में मिडिया की टीम ने मित्तल हॉस्पिटल से उसकी राय जननी चाही तो अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर सुमन मित्तल ने बात करने से भी इंकार कर दिया. इन सब चीजों को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं इस मामले में मित्तल हॉस्पिटल की संलिप्तता है.
अब इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में कोई भी सुख से नहीं है. राजधानी में कोई हॉस्पिटल सुपारी किलिंग करवाने के लिए धमकी दे रहे हैं. अपराधी खुलेआम घूम रहा है. जनता रो रही है. परेशान है तो यह सरकार की नाकामी की वजह से हुआ है.
देखना होगा किअब पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती हैं और क्या राजधानी में जो हॉस्पिल माफिया एक्टिव हो रहा इस पर कोई लगाम लगाई जाती हैं? साथ ही सबसे बड़ा सवाल क्या पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिलता है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



