दुर्ग की फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, काम के विवाद पर ली जान, यूपी के पांच आरोपी गिरफ्तार

A worker from Bihar working in a Durg factory was brutally beaten to death over a work dispute; five accused from Uttar Pradesh were arrested.

दुर्ग की फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, काम के विवाद पर ली जान, यूपी के पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रानीतराई में पिछले हफ्ते में दो हत्याओं के बाद अब उतई थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. डुमरडीह स्थित पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरा मिल संचालक विजय पांडेय के रिश्तेदार अटल पांडेय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के ग्राम केर निवासी राहुल कुमार रजक अपने भाईयों सोनू कुमार और सिंटू कुमार के साथ प्लाईवुड फैक्टरी में प्लाई बनाने का काम करता था. कुछ दिनों पहले मिल संचालक विजय पांडेय के साले अटल पांडेय का राहुल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद राहुल और उसके साथियों को काम से निकाल दिया गया. बुधवार को जब हिसाब-किताब का निपटारा हो गया. तो सोनू कुमार, सिंटू कुमार और अन्य श्रमिक दूसरी आरा मिल में काम करने चले गए. हालांकि राहुल डुमरडीह स्थित विजय पांडेय की आरा मिल के स्टॉफ क्वार्टर में ही रुक गया.
इसकी जानकारी मिलते ही मिल संचालक का रिश्तेदार अटल पांडेय, राहुल सिंह, अक्षय यादव, अमरनाथ प्रजापति और अंजनी सिंह के साथ वहां पहुंचा. वहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने राहुल को जान से मारने के मकसद से लात, घूसे और लाठी-डंडों से जमकर पीटना शुरु कर दिया. इस निर्मम पिटाई से राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया. और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी उसे घायल हालत में उतई बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए.
अगली सुबह जब श्रमिकों ने बस स्टैंड डुमरडीह के पास राहुल का शव देखा. तो इलाके में सनसनी फैल गई. शव पर चोट के कई निशान मिले. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
उतई में उत्तर प्रदेश के रहने वाले साइट इंचार्ज और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मिलकर बिहार के रहने वाले मजदूर की हत्या कर दी है. मामला आपसी विवाद और रंजिश का है. पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडा, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
अटल पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय, उत्तर प्रदेश
अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, उत्तर प्रदेश
अमरनाथ प्रजापति, उत्तर प्रदेश
राहुल सिंह, उत्तर प्रदेश
अक्षय कुमार, बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t