रायपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, NDPS-केस में फरार पिता को खोजने आई पुलिस, मां से पूछताछ, दहशत में आत्महत्या की आशंका

A young woman hanged herself in Raipur; police arrived to find her father, who was absconding in an NDPS case, and questioned her mother, fearing she might have committed suicide.

रायपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, NDPS-केस में फरार पिता को खोजने आई पुलिस, मां से पूछताछ, दहशत में आत्महत्या की आशंका

रायपुर : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना उस समय हुई. जब मृतिका की मां पुलिस पूछताछ के लिए थाने में मौजूद थीं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई और पारिवारिक हालात के कारण युवती मानसिक दबाव में थी.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबुक मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की पुलिस टीम जिसमें दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक शामिल थे. मृतिका के घर पहुंची थी. पुलिस ने मृतिका की मां को बताया कि उनके पति के खिलाफ नारकोटिक एक्ट का एक पुराना मामला दर्ज है. जिसकी पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला करीब तीन साल पुराना है और मृतिका के पिता इस मामले में फरार बताए जा रहे हैं.
पुलिस द्वारा मृतिका की मां को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. जहां करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ चली. इसी दौरान घर पर अकेली मौजूद 17 साल की लड़की की मानसिक हालत बिगड़ गई. परिजनों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अचानक मृतिका की मां को फोन के जरिए खबर मिली कि उनकी बेटी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया कि अचानक हुई पुलिस कार्रवाई और पिता के मामले को लेकर बनी तनावपूर्ण हालात की वजह से युवती बेहद घबराहट में आ गई थी. हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. ताकि यह साफ हो सके कि खुदकुशी के पीछे असल वजह क्या रही. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल यह मामला संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t