मटर तोड़ने पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बच्चों की पिटाई, रो-रोकर छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे बच्चे, किसान ने पिता को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Children were beaten and tied with ropes for picking peas; the children cried and pleaded to be let off; the farmer also threatened their father; the accused was arrested.

मटर तोड़ने पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बच्चों की पिटाई, रो-रोकर छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे बच्चे, किसान ने पिता को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना एक सामने आई है. दरअसल, गांव के खेत पर मटर तोड़ने की बात को लेकर दो मासूम बच्चों के साथ हैवानियत करते हुए दोनों का हाथ-पैर रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटाकर पिटा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी कपिल टोप्पो को गिरफ्तारकर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र में आने वाले लढ़ुवा गांव के खूंटी पारा के रहने वाले कृष्णा नाथ टोप्पो का कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला 7 वर्षीय मासूम बेटा और उसका दोस्त कपिल उरांव दोनों एक साथ स्कूल जाते समय सड़क किनारे खेत पर लगे मटर देखा. तो दोनों खेत पर मटर तोड़कर खाने लगे. जिस पर प्रार्थी के ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी कपिल टोप्पो की नजर पड़ी और दोनों मासूम बच्चों को दौड़कर पड़ा और फिर दोनों के हाथ पैर रस्सी से बांध दिया. दोनों के साथ मारपीट करते हुए इस हैवानियत को अंजाम दिया.
दोनों मासूम बच्चे कक्षा दूसरी में पढ़ते हैं और रोजाना की तरह बीते 4 जनवरी को दोनों दोस्त एक साथ स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खेत पर मटर देखकर दोनों दोस्त खेत पर जाकर मटर तोड़कर खाने लगे. लेकिन दोनों मासूम इस बात से अनजान थे कि उन्हें यह कितना महंगा पड़ने वाला है.
दोनों दोस्त को मटर खाते देख आरोपी दोनों को दौड़ाकर पकड़ा और घर ले गया. इसके बाद दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर दोबारा मटर नहीं तोड़ने की बात कह कर मारपीट की गई. हालांकि,इस दौरान दोनों मासूम छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे. लेकिन आरोपी को जरा भी तरस नहीं आया और घंटों तक दोनों को जमीन पर लेटा कर रखा.
आरोपी ने दोनों मासूम बच्चों के साथ हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मारपीट करने के साथ उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया. जिसके बाद मासूम के परिजनों को यह बात पता चली. फिर कृष्णनाथ टोप्पो संबंधित राजपुर थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.
प्रार्थी की शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में मामले पर जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना जुर्म कबूल लिया. इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. यहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
आरोपी कपिल उरांव उम्र 26 साल निवासी ग्राम लडुआ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t