स्कूल के पास नशे के सामान बेचने वालों पर कार्रवाई, सैकड़ों स्कूलों के आसपास की गई जांच, दो कार्टून सिगरेट, 5 बोरी गुटखा और 1 बाॅक्स गुडाखू जब्त
Action taken against those selling intoxicants near schools investigation conducted around hundreds of schools two cartoon cigarettes 5 bags of gutkha and 1 box of Gudakhu seized
रायपुर : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थानों के करीब में नशे के सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की गई. नगर निगम की टीम ने करीब दो कार्टून सिगरेट, 5 बोरी गुटखा और एक बाॅक्स गुडाखू जब्त किया है.
कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा पर जोन 10 के अमलीडीह मुख्य मार्ग में स्कूल के समीप की दुकानों 9 दुकानों, पान ठेलों का मिली जनशिकायत की असलियत की जानकारी लेने खुद मुआयना किया.
मिली जनशिकायत सही पाई गई. जोन कमिश्नर के निर्देश पर कई दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से करीब 2 कार्टून सिगरेट, करीब 5 बोरी गुटखा, करीब 1 बॉक्स गुडाखू जब्त करने की कार्यवाही की गई. साथ ही 2 से 3 लाख रूपये तक जुर्माना लगाया. और सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई.
अमलीडीह मुख्य मार्ग में स्कूल के पास संचालित 9 किराना दुकान और पान ठेलों में गुटका जर्दा सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई. जिसमें कई दुकानों का निरीक्षण कर 2 कार्टून सिगरेट, 5 बोरी गुटका, 1 बॉक्स गुड़ाखू जब्त किया गया. सनडोंगरी वार्ड, फुंडहर चैक स्थित स्कूल, फूल चैक इत्यादि स्थानों पर कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



