एयर फोर्स मैन ने नीट रायपुर की छात्रा को शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया दुष्कर्म, पीड़िता इंसाफ के लिए एक साल से लगा रही गुहार
Air Force man raped NEET Raipur student for 2 years on the pretext of marriage, victim has been pleading for justice for a year
रायपुर : राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक नीट की तैयारी कर रही छात्रा को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया. पीड़िता का आरोप है कि एयरफोर्स में कार्यरत जवान अजय कुमार मौर्य, निवासी झुंझुनू (राजस्थान) जो वर्तमान में झारखंड के सिंगरासी में तैनात है. उसने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और फिर प्यार के झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए. यह मामला रायपुर मोवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है.
पीड़िता ने जब अजय पर शादी का दबाव बनाया. तो वह टालमटोल करने लगा. बाद में जब छात्रा ने जानकारी जुटाई. तो पता चला कि अजय किसी और लड़की से सगाई कर चुका है. पीड़िता ने यह बात अजय के परिजनों को भी बताई. लेकिन वहां से भी उसे कोई मदद नहीं मिली.
जब पीड़िता इंसाफ की उम्मीद लेकर महिला थाने पहुंची, तो वहां से उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि वह मोवा थाने में शिकायत दर्ज कराए. लेकिन मोवा थाने में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इंसाफ के लिए संघर्ष करती पीड़िता ने एक एनजीओ का सहारा लिया. पर वहां भी उसे धोखा मिला. आरोप है कि गोविंदा नामक युवक ने उसे इंसाफ दिलाने का वादा कर दो लाख रुपये की ठगी कर ली.
इस मामले में पीड़िता की एक साल से सुनवाई नहीं हो रही है. जिससे उसका मानसिक और सामाजिक शोषण हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



