झूठे केस में फसाने की धमकी देकर मांगी घुस, आबकारी विभाग का उप निरीक्षक 50 हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Bribe was demanded by threatening to implicate in a false case, Deputy Inspector of Excise Department was arrested red handed while taking a bribe of 50 thousand, commotion ensued

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर मांगी घुस, आबकारी विभाग का उप निरीक्षक 50 हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

रायगढ़ : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की लगातार चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई कि उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग ने उसके परिवार पर शराब बनाने का झूठा आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी.
सुनीत टोप्पो के मुताबिक 19 अगस्त को नारंग उसके गांव पंडरी महुआ पहुंचा था और घर का सामान चेक करने के साथ ही उसकी मां से कुछ कागजों पर दस्तखत भी करवा लिया. इसके बाद रिश्वत की मांग रखी गई.
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई. प्रार्थी को रिश्वत की रकम आरोपी को देने भेजा गया. जैसे ही नारंग ने अपने खरसिया कार्यालय में 50 हजार रुपए की रकम ली. टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी. इस घटना के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है.
गांव के लोगों ने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारी शराबबंदी कानून का दुरुपयोग कर गरीब और निर्दोष लोगों को परेशान करते हैं. झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली आम बात हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t