जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडा और सब्बल से शराब के नशे में जानलेवा हमला, एक युवक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल, हिरासत में 3 आरोपी
Deadly attack with sticks and crowbar in drunken state over land dispute, one youth dead, many injured including a pregnant woman, 3 accused in custody
बिलासपुर : बिलासपुर से लगे गांव हरदीकला-टोना में बीती रात जमीनी विवाद को खूनी संघर्ष हो गया. गांव में रहने वाले साहू परिवार में पैतृक संपत्ति पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद कल इतना बढ़ा कि दोनों के परिवारों के बीच लोगों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना के बाद घायल 2 लोगों में से 1 ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं 1 की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज फिलहाल जारी है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हरदी कला टोला के निवासी वेदराम साहू और सुनील साहू के परिवार में पैतृक जमीन को लेकर विवाद काफी समय से विवाद चल रहा है. लेकिन बीती देर रात करीब 11 बजे यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों में हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया. और एक पक्ष ने लाठी-डंडा और सब्बल से दूसरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.
इस हमले में गीता साहू और उसके छोटे भाई वेदराम साहू को गंभीर चोटें आई. उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल लाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान गीता साहू की मौत हो गई. चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है. वहीं वेदराम साहू की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, साहू परिवार के बीच पैतृक ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कहा जा रहा है कि यह विवाद पहले भी थाने तक पहुंचा था, लेकिन समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला और अधिक बिगड़ गया। बीती रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी, डंडे और सब्बल जैसे घातक हथियारों से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया.
दोनों पक्ष शराब के नशे में थे. जिससे हालात और ज्यादा बेकाबू हो गए. नशे की हालत में मामूली बहस ने हिंसक संघर्ष का रुप ले लिया और देखते ही देखते पूरा मोहल्ला दहशत में आ गया. घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अन्य घायलों का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ज़मीन विवाद को लेकर पहले भी पुलिस को सूचित किया गया था. लेकिन पुलिस की लापरवाही और समय पर कार्रवाई न होने के कारण यह दुखद घटना घटित हुई. फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
सिरगिट्टी थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है. सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो. इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी सुनील साहू समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



