नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, राजिम की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fraud of Rs 12 lakh in the name of getting a job, Rajim police arrested two accused and sent them behind bars

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, राजिम की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ओंकार चौरे और योगेश ठाकुर ने वर्ष 2021-22 में यह धोखाधड़ी की थी. यह कार्रवाई आवेदकों की शिकायत और विस्तृत जांच के आधार पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में पीड़ितों की मुलाकात आरोपी ओंकार चौरे उर्फ राजा से हुई थी. जिसने बताया कि महासमुंद जिले में राजस्व विभाग में चपरासी और लिपिक के पदों पर भर्ती निकली है. आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसका एक परिचित योगेश ठाकुर कई लोगों को नौकरी दिला चुका है. पीड़ितों ने दोनों आरोपियों की बातों में आकर नगद, बैंक ट्रांजैक्शन और फोन-पे के जरिए कुल 12 लाख रुपये उन्हें दे दिया.
इस मामले की शिकायत के बाद राजिम थाना पुलिस ने धारा 420, 294, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने अपना जुर्म करना कर लिया. पुलिस ने उनके पास से बैंक पासबुक, दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
इस कार्रवाई में राजिम थाना पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता से आरोपियों को पकड़ा और ठगी के मामले का खुलासा किया.
गिरफ्तार आरोपी
01) योगेश कुमार ठाकुर पिता स्व भागवत सिंह ठाकुर उम्र 45 साल साकिन ग्राम बगारपाली नीम चौक नयाबस्ती थाना पिथौरा महासमुंद जिला महासमुंद
02) ओंकार चौरे उर्फ राजा पिता स्व जितेन्द्र चौरे उम्र 30 साल साकिन ग्राम पोंड थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB