अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 6 नग हीरा के साथ बेचने वाला-खरिददार और खपाने वाले समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Illegal smuggling racket busted; police arrested four accused, including the seller, buyer, and dealer, along with six diamonds.

अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 6 नग हीरा के साथ बेचने वाला-खरिददार और खपाने वाले समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद : पुलिस ने अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. थाना गरियाबंद की टीम ने इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए 6 नग अवैध हीरा के साथ हीरा बेचने, खरीदने और खपाने वाले कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को 28 सितंबर को खबर मिली कि जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति अवैध हीरा बेचने के फिराक में खड़ा है. मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान जैन कुमार नेताम उम्र 45 साल निवासी ग्राम छिंदौला, गरियाबंद के रुप में हुई. तलाशी में उसकी जेब से कागज में लिपटा 06 नग हीरा बरामद हुआ.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह हीरे रघुराम ध्रुव निवासी कोसमबुड़ा ने बेचने के लिए दिए थे. वह इन्हें सूरज सोनी उम्र 30 साल और विशाल सोनी उम्र 25 साल दोनों निवासी जेल कॉलोनी बठेना, धमतरी को सौंपने वाला था. पुलिस ने फौरन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया. बाद में हीरे का स्रोत रघुराम ध्रुव को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
कार्रवाई में 6 नग हीरा, एक NOTHING कंपनी का मोबाइल और एक रीयलमी मोबाइल जब्त किया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है.
जिला अस्पताल में जहां लोग जिंदगी बचाने की दवा ढूंढते हैं. वहीं चार लोग किस्मत चमकाने हीरा बेचने खड़े थे. लेकिन किस्मत ऐसी पलटी कि अब हीरे की चमक नहीं, जेल की सलाखें उनकी आंखों में झिलमिलाएंगी.
आरोपी
जैन कुमार नेताम पिता स्व बंशीलाल नेताम उम्र 45 साल  (जेब में हीरा) साकिन ग्राम छिंदौला थाना व जिला गरियाबंद
सूरज सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 30 साल (खरीदार नंबर 1) जेल कॉलोनी बठेना, धमतरी
विशाल सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 25 साल (धमतरी, खरीदार नंबर 2) जेल कॉलोनी बठेना, धमतरी
रघु सोनी स्व रामजी ध्रुव कोसमबुडा गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t