रायपुर में किराए पर दी गई कार को कब्जे में रखकर किया धोखाधड़ी, पुलिस ने बदमाश विजय सोनी को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद
In Raipur, he committed fraud by taking possession of the rented car, police arrested the miscreant Vijay Soni, recovered the vehicle
रायपुर : राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में किराये पर दी गई कार को धोखाधड़ीपूर्वक अपने पास रखने और किराया न देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विजय सोनी पर प्रार्थी से झांसा देकर गाड़ी लेने और निर्धारित समय खत्म हो जाने के बावजूद उसे न लौटाने का आरोप है. माना थाना और एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त टीम ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वृंदावन कॉलोनी रायपुर के निवासी पेशे से चालक निलेश बिंझाड़े ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पास एक अल्टो कार नंबर CG04 MA 0301 है. जिसे उसने अपनी पहचान के व्यक्ति विजय कुमार सोनी को 13,000 रुपये मासिक किराए पर 3 जून 2023 से 3 दिसंबर 2023 तक यानी कुल 6 महीने के लिए एक विधिवत इकरारनामा कराकर दिया था.
समस्या तब उत्पन्न हुई जब निर्धारित 6 महीने की अवधि बीत जाने के बाद भी विजय सोनी ने कार नहीं लौटाई और एक भी महीने का किराया भी अदा नहीं किया. जब प्रार्थी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की. तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा. इस पर निलेश को शक हुआ और उसने माना थाना में विजय सोनी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
थाना माना में इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 167/25, धारा 407 भादवि (भरोसे में दी गई संपत्ति का दुरुपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और सायबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने फौरन जांच शुरु की.
टीम ने पहले प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाकर दबिश देना शुरु किया. लगातार छापेमारी के बाद टीम को कामयाबी मिली और आरोपी विजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर कार को अपने पास रखा और किराया नहीं चुकाया. जिससे यह साफ हुआ कि उसने सुनियोजित तरीके से ठगी की थी. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अल्टो कार को जब्त कर लिया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर आगे की पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
विजय सोनी, पिता बालकिशन सोनी उम्र: 31 साल पता: बीबी विहार कॉलोनी, गली नंबर 01, मोवा, थाना पंडरी, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



