रायपुर में महिला ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, बताया जान का खतरा, पुलिस कर रही मामले की जांच
In Raipur woman accused her husband of dowry harassment and assault said there was a threat to her life police is investigating the matter
रायपुर : रायपुर की एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी, मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता श्यामनगर निवासी संदीप कौर ने बिलासपुर के गुरविन सिंह गंभीर के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक संदीप कौर की शादी 4 फरवरी 2013 को दयालबंद निवासी गुरविन सिंह गंभीर के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी का व्यवहार बदलने लगा. पति ने शादी के बाद से ही दहेज की मांग शुरु कर दी. आरोपी जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है. शादी के तीन साल बाद ही मारपीट शुरु हो गई.
18 दिसंबर 2022 को संदीप कौर अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार की शादी में रायपुर आई थी. इस दौरान पति ने वहां आकर झगड़ा किया. पति ने मायके में ले जाकर पीटा. जहां पिता और भाई ने बीच-बचाव किया. अगले दिन आरोपी पत्नी और तीनों बच्चों को छोड़कर चला गया.
महिला ने बताया कि ससुराल में उसे और बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है. संदीप कौर का कहना है कि आरोपी पति दहेज के लिए उन्हें लगातार प्रताड़ित करता रहा है. शराब और जुए की वजह से वह हिंसक हो गया है. जिससे उनके और उनके बच्चों की जान को खतरा है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है.
क्या करें ऐसी स्थिति में?
घरेलू हिंसा का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें.
परिवार और दोस्तों को स्थिति की जानकारी दें.
कानूनी सहायता लेने में देरी न करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



