मातंगी धाम दर्शन करने गए टीचर के घर चल रहा ऑपरेशन गोल्ड, 24 लाख का माल बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार, मरौद-भखारा मंदिर चोरी का सस्पेंस बरकरार
'Operation Gold' is underway at the home of a teacher who had visited Matangi Dham for worship; valuables worth ₹24 lakh have been recovered and eight suspects arrested, though the mystery surrounding the temple thefts in Maraud and Bhakhara remains unresolved.
धमतरी : धमतरी जिले में पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस कार्रवाई में सूने मकानों में चोरी करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात, नगदी और एक वाहन बरामद किया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगरी थाना क्षेत्र की निवासी शिक्षिका राधिका साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 5 से 6 जून 2026 के बीच अपने घर में ताला लगाकर ग्राम जीजामगांव स्थित मातंगी धाम दर्शन के लिए गई थीं. 8 जून को घर में काम करने वाली महिला ने उन्हें खबर दी कि उनके घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने आलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है.
इस रिपोर्ट के आधार पर नगरी थाना में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सायबर थाना और नगरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई. जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी स्तर पर लगातार निगरानी रखी गई.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सबूत, मुखबिर तंत्र और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी. मिली खबर के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले सूने मकान की रेकी की और फिर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. लोहे की रॉड की मदद से आलमारी तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी चोरी की गई.
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए कुछ जेवर पुष्पजीत खरे ने नोवल जैन को बेच दिए थे. वहीं लक्की गुप्ता ने चोरी का कुछ सामान अपनी मां सीमा गुप्ता को छिपाने के लिए दिया था. इस आधार पर चोरी का माल रखने और खरीदने में शामिल लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई.
जब पुलिस ने संदेहियों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने तोते की तरह सच उगल दिया. इस पूछताछ के बाद न सिर्फ इस बड़ी चोरी का राज खुला. बल्कि गैंग ने एक और सूने मकान में चोरी (अपराध क्र. 47/2026) और एक मोटरसाइकिल चोरी (अपराध क्र. 30/2026) की वारदात को भी कबूल कर लिया.
बरामद माल में करीब 144.11 ग्राम सोने के कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनमें रानी हार, मंगलसूत्र, गुलबंद, झुमका, बाली, अंगूठी और टॉप्स, करीब 2.17 किलोग्राम चांदी के जेवर, जिनमें करधन, पायल, चांदी के सिक्के और रिंग शामिल हैं,
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 11,300 रुपये नगद, एप्पल और विवो कंपनी के कुल चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. वहीं चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड और मोटरसाइकिल नम्बर CG23 P 6597 भी जब्त की गई है. पुलिस के अनुसार बरामद संपत्ति का कुल अनुमानित बाजार मूल्य करीब 24 लाख रुपये है.
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस अन्य फरार माल और शामिल व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.
आरोपी
(01) तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू पिता दूलचंद यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम गजकन्हार, प्राथमिक स्कूल के पीछे, थाना नगरी
(02) लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 19 साल निवासी वार्ड नम्बर 5, जंगलपारा, नगरी
(03) प्रहलाद नेताम उर्फ राहुल पिता स्व राजकुमार नेताम, उम्र 19 साल निवासी गणेश चौक, खोड़िया तालाब के पास, विध्यवासिनी वार्ड
(04) हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह मरकाम उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 2, जंगलपारा, नगरी
(05) पुष्पजीत खरे उर्फ जीत्तू पिता किरण खरे उम्र 18 साल निवासी गांधी सागर वार्ड नम्बर 4, नगरी
(06) भावेश कुमार साहू उर्फ मेलोडी पिता शिव कुमार साहू उम्र 20 साल निवासी बुढ़ारावपारा, वार्ड नम्बर 8, नगरी
(07) नोवल जैन पिता स्व टारजन जैन, उम्र 22 साल निवासी राजाबाड़ा वार्ड नम्बर 11, नगरी
(08) श्रीमती सीमा गुप्ता पति संतोष गुप्ता, उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 5, जंगलपारा, नगरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



