केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के PA ने बनाया अपना पीए और जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भेज दिया, CEO ने मीटिंग से निकाला बाहर

PA of Central Minister Tokhan Sahu made his own PA and sent him to the general body meeting of Zila Panchayat, CEO expelled him from the meeting

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के PA ने बनाया अपना पीए और जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भेज दिया, CEO ने मीटिंग से निकाला बाहर

बिलासपुर : जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के दो दो प्रतिनिधि शामिल हुए थे. बाद में पता चला कि एक प्रतिनिधि फर्जी है और मंत्री के PA नितेश साहू ने उसे बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था. हालांकि बाद में जिला पंचायत CEO ने उसे बैठक से बाहर निकाल दिया.
नितेश साहू मंत्री के PA बन गए हैं. बकायदा इनका वेतन भत्ता भी बनता है. PA बनने के बाद से उनकी ढेरों किस्से कहानियां राजनीति के गलियारों सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन सबूत के कमी में उनका जिक्र करना उचित नहीं है.
ताजा मामले में नितेश साहू ने अपना पर्सनल और मंत्री के पेरलल स्टाफ बना रखा है. जिनकी धमक हर सरकारी विभाग में है. शुक्रवार को उसने अपने एक खास चेले मोहनीश कौशिक को जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भेज दिया. मोहनीश एक गांव में पंच है. और उसने अपना परिचय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रतिनिधि रुप में दिया. बैठक में पूरे ठसन के साथ न सिर्फ शामिल हुआ. बल्कि अधिकारियों से सवाल जवाब भी किया.
जबकि इसी बैठक में तोखन साहू के प्रतिनिधि के रुप में शिव साहू भी बैठे थे. जब इस बात को लेकर खुसुर-फुसुर हुई तो मामला खुल गया और सवाल उठने लगा कि एक जन प्रतिनिधि के दो प्रतिनिधि बैठक में कैसे शामिल हो सकते है? बात मीडिया तक पहुंची तब तक मोहनीश कौशिक बैठक से बाहर निकाले जा चुके थे.
बाहर मीडिया के लोगों ने उससे पूछा कि किस हैसियत से और किसके कहने पर वे बैठक में शामिल हुए थे. उसका जवाब था कि उसे नितेश साहू ने जिला पंचायत के काम को समझने के लिए भेजा था और उन्हीं के कहने पर वे बैठक में शामिल हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

इस मामले पर सीईओ ने कहा कि यह खबर गलत है. उक्त बैठक में नामांकित दोनों सदस्य मौजूद थे. किसी भी प्रतिनिधि को जाने के लिए नहीं कहा गया. सामान्य सभी की बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई.