एनएच 130C पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Painful road accident on NH 130C, young man died after being hit by an unknown vehicle, deceased not identified, accused driver absconding, police engaged in investigation

एनएच 130C पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/अमलीपदर : एनएच 130C देवभोग-गरियाबंद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया. यह मामला घटना इंदागांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंदागांव क्षेत्र के धुर्वागुड़ी श्री फ्यूल के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह उड़ीसा के सीनापाली क्षेत्र का निवासी हो सकता है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अमलीपदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस की अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संबंधित थाने से संपर्क करें. साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB