फेक वीडियो कहकर जिस पटवारी ने 2 युवकों को पकड़वाया, वह निकला असली, पैसे की वसूली करते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, सस्पेंड
The Patwari who allegedly got two youths arrested by claiming the video was fake turned out to be genuine. The video of him extorting money went viral on social media and he was suspended.
कोरिया/बैकुंठपुर : कोरिया जिला में काम के बदले में पैसे की मांग करते वीडियो वायरल होने पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया. पटवारी कोरिया जिले के पटना तहसील में पदस्थ अमरेश कुमार पाण्डेय है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है. दरअसल पटवारी ने उक्त वीडियो को फेक बताकर 2.50 लाख रुपए वसूली के प्रयास का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि दूसरा आरोपी फरार है. बाद में उक्त वीडियो असली निकला.
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पटना विकासखंड अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 6 अमहर क्षेत्र में पदस्थ पटवारी अमरेश कुमार पांडेय सरकारी काम के एवज में पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के आधार पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई.
निलंबन आदेश में लिखा गया है कि पटवारी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(आचरण नियम) 1965 के नियम 3 का उल्लंघन किया गया है. जो कि यह कृत्य को कदाचार की श्रेणी में आता है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर में निर्धारित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



