नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 7 मार्च। नाबालिग से रेप के मामले में सीतापुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लडक़ी ने बताया कि सागर सिंह द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर कई बार रेप किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 376, 376(3), 376(2) (एन) भा.द.वि. पॉक्सो एक्ट की धारा 5,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले के आरोपी के सम्बन्ध में पता तलाश की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी सागर सिंह सीतापुर को पकडक़र पूछताछ की। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।