धान नहीं बिकने से किसान के घर रुक गई शादी, अन्नदाता सरकार के खिलाफ़ हो रहे लामबंद, चक्काजाम की तैयारी, नंगे पैर पहुंचे कलेक्ट्रेट

A farmer's wedding was halted due to unsold paddy. Farmers are mobilizing against the government, preparing for a road blockade, and arriving at the Collectorate barefoot.

धान नहीं बिकने से किसान के घर रुक गई शादी, अन्नदाता सरकार के खिलाफ़ हो रहे लामबंद, चक्काजाम की तैयारी, नंगे पैर पहुंचे कलेक्ट्रेट

धमतरी : धमतरी जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों की वजह से किसान मानसिक और आर्थिक रुप से टूटते जा रहे हैं. अपनी समस्याओं को लेकर किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी दर्द बताया। हालत इतनी कमजोर है कि एक किसान को घर की शादी तक रोकनी पड़ी. वहीं दूसरे किसान का आधा धान खराब बताकर लौटा दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिवनीखुर्द के किसान जागेश्वर कुम्हार अपनी व्यथा सुनाते हुए नंगे पैर कलेक्ट्रेट पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके पास 1.45 एकड़ खेत है और धान बेचने के लिए पिछले दो हफ्तों से वे दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. धान की बिक्री न होने की वजह से उनके पास पैसे नहीं हैं. जिसके चलते 12 फरवरी को होने वाली उनके भाई की शादी रद्द करनी पड़ी है. केसीसी लोन चुकाने के लिए भी उनके पास पैसा नहीं है. हताश होकर किसान ने चेतावनी दी कि अगर उनका धान नहीं खरीदा गया. तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे.
ग्राम छुही के किसान जगेश्वर राम ध्रुव ने बताया कि वह अपने पांच एकड़ खेत की उपज बेचने के लिए परेशान हैं. टोकन कटने के बावजूद सोसाइटी ने उनके आधे से ज्यादा धान को 'मिट्टी और खराब गुणवत्ता' का हवाला देकर वापस कर दिया. वे अब तक 53 क्विंटल धान बेच पाए हैं. जबकि 58 क्विंटल धान अब भी बेचने के लिए बचा हुआ है. खेती के लिए लिए गए कर्ज को लेकर वे चिंतित हैं. उन्होंने प्रशासन से दोबारा टोकन काटने और बाकी धान की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायगढ़ : सेवा सहकारी समिति कोतरा मर्यादित पंजीयन क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाले गांवों के कई किसान जिनका धान विक्रय करना बाकी है. वह अभी धान खरीदने की आखरी तारीख आने के बाद भी टोकन नहीं कटने से परेशान हैं. आपको बता दें कि समूचे छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ कई जगह किसानों का धरना प्रदर्शन किया जा चुका है. पूरे प्रदेश में इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदने को लेकर सरकार और किसानों के बीच मुद्दों को लेकर टकराव की स्थिति निर्मित हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB