ED के बाद अब पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत सत्रह से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की दबिश

After ED, now CBI raids more than seventeen locations including former CM Bhupesh Baghel, Vinod Verma, Devendra Yadav, 1 former IAS and 4 IPS

ED के बाद अब पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत सत्रह से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की दबिश

सीबीआई की टीम राज्य के रायपुर दुर्ग भिलाई राजनांदगाँव में सत्रह से ज्यादा जगहों पर दबिश देकर जांच कार्यवाही कर रही है. जिन परिसरों में सीबीआई की कार्यवाही जारी है. उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित आईपीएस पूर्व आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. ये छापे तड़के पड़े हैं.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. सीबीआई ने जिन परिसरों में छापा मारा है उन्हें लेकर जो जानकारी है उनमें पाटन विधायक/कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,  इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, एडिशनल अभिषेक महेश्वरी सौम्या चौरसिया, अभिषेक माहेश्वरी, संजय ध्रुव, भीम यादव, अर्जुन यादव, और आईपीएस प्रशांत अग्रवाल के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है.
जो नाम यहां लिखे गए हैं उनके अतिरिक्त कई अन्य नामों की चर्चा है लेकिन पुष्टि नहीं हुई है. मसलन किन्ही तीन ओएसडी के यहां भी छापा पड़ा है. लेकिन उनके नाम साफ नहीं हो पाए हैं. एक किसी स्कूल के संचालक की भी चर्चा है.
भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब CBI आई है. उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है. ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है. प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है. पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है. अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है. भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI