राजधानी में न्यूजीलैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रिका के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान सटोरिये विजय शादिजा, दयाल पंजवानी और विकास नंदानी गिरफ्तार
Bookies Vijay Shadija, Dayal Panjwani and Vikas Nandani were arrested during the New Zealand vs South Africa Champions Trophy match in the capital
रायपुर : राजधानी में सटोरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रायपुर पुलिस ने दो दिन में 5 खाईवालों को पकड़ा है. न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के पास ऑनलाइन सट्टा खिला रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. ये आरोपी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था. इससे पहले लग्जरी कार में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे दो बड़े बुकियों को पुलिस ने धरदबोचा था.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 5 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के पास कुछ व्यक्ति अपने पास लैपटॉप और मोबाईल फोन के जरिए ऑनलाईन स्ट्टा संचालित कर रहे हैं.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों की निशानदेही कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय शादिजा उर्फ पंजू, दयाल कुमार पंजावानी और विकास नंदानी निवासी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा न्यूजीलैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रिका के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया.
जिस पर आरोपी विजय शादिजा उर्फ पंजू, दयाल कुमार पंजावानी और विकास नंदानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग लैपटॉप, 6 नग मोबाईल फोन और सट्टा का हिसाब किताब जुमला कीमत करीब 1,50,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 44/2025 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01 विजय शादिजा उर्फ पंजू पिता स्व लख्खीमल शादिजा उम्र 46 साल साकिन कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02. दयाल कुमार पंजवानी पिता स्व अर्जुन दास पंजयानी उम्र 43 साल साकिन शिव विला कालोनी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
03. विकास नंदानी पिता कन्हैया लाल नंदानी उम्र 32 साल साकिन दीपक कालोनी सांई मंदिर के पास जनता क्वाटर म. न. 547 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, आर. दिलीप जांगड़े, बोधेन मिश्रा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उनि लाखेश गंगेश एवं आर. सुमित राणा की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



