जीजा ने साले को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, ससुराल में रहने के तानों से नाराजगी बनी वजह, आरोपी प्रकाश ने किया सरेंडर

Brother-in-law stabs brother-in-law to death, anger stems from taunts about living at in-laws' home; Dial-accused Prakash surrenders

जीजा ने साले को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, ससुराल में रहने के तानों से नाराजगी बनी वजह, आरोपी प्रकाश ने किया सरेंडर

रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया. मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले एक युवक ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया।  आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रकाश साहू बीते तीन साल से मजदूर नगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था. प्रकाश का साला गिरधर उसे ससुराल में रहने का ताना मारा करता था. बुधवार की रात 9 बजे दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी. शराब पीने के दौरान ताना मारने की बात पर दोनों का विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रकाश ने गिरधर की चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने डायल 112 को कॉल किया और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर सरेंडर कर दिया। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रकाश साहू मानसिक तनाव में रहता था. उसका आए दिन अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों से विवाद होता था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि उरला पुलिस ने की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t