इंसानियत की लाश पर नाचा भ्रष्टाचार, पिता की शव देने बेटे से मांगे पैसे, वीडियो जमकर वायरल, 500 रु के लिए अड़ा सिम्स चौकी प्रभारी!
Corruption danced on the corpse of humanity, money was demanded from the son to hand over the body of his father, the video went viral, the SIMS outpost in-charge insisted on Rs 500!
बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज सिम्स से इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. जहां मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के नाम पर खुलेआम पैसों की वसूली की जा रही है. सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी परिजनों से शव सौंपने के बदले रुपये मांगते नजर आए. इस अमानवीय वसूली का वीडियो वायरल होते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक अपने पिता की लाश घर ले जाने के लिए सिम्स चौकी प्रभारी के सामने गिड़गिड़ाता रहा. लेकिन चौकी प्रभारी रुपए लिए बिना शव देने को तैयार नहीं था. मजबूर बेटे ने गांव के लोगों से उधार मांगकर पैसे दिया. तब जाकर उसे पिता का शव मिला. इस दौरान इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
यह पूरा घटनाक्रम सिम्स प्रबंधन और पुलिस की मौजूदगी में हुआ. लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की. मीडिया में मामला सामने आते ही जल्दबाजी में शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना ने पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है. मरच्यूरी के सफाईकर्मी राकेश मौर्य पर भी 300 रुपए मांगने का आरोप है
अब सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पतालों में लाशों की भी कीमत तय हो गई है? क्या खाकी की आड़ में रिश्वतखोरी और अमानवीयता का यह खेल यूं ही चलता रहेगा? क्या सिम्स प्रशासन इस पर कठोर कार्रवाई करेगा या फिर मामले को दबा दिया जाएगा?
यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस पूरे तंत्र की सच्चाई है. जहां “सेवा” के नाम पर “वसूली” और “संवेदना” के नाम पर “क्रूरता” बेखौफ नाच रही है. हालांकि सिम्स प्रबंधन और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस अमानवीय घटना की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं. लेकिन इस घटना ने जाहिर कर दिया है कि लाशों के नाम पर पैसा वसूली का यह सिस्टम पुलिस और सिम्स प्रबंधन की मिलीभगत से बेखौफ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



