रायपुर में लोगों को झांसा देकर सुनसान जगह ले जाती थी महिलाएं, पुलिस वाला बताकर साथी करते थे लूट, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
In Raipur women used to take people to deserted places by deceiving them their accomplices used to rob people by pretending to be policemen police arrested 5 accused
रायपुर : राजधानी के डीडी नगर थाना पुलिस ने शातिर गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में शामिल दो महिलाओं के द्वारा लोगों को अपने झांसा में लेकर सुनसान इलाके में लेकर जाया जाता था. आरोपी महिलाओं द्वारा ले जाने वाले स्थान पर उसके साथी अन्य आरोपी पहुंचकर अपने आपको पुलिस होना बताकर और थाना ले जाने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे.
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंग बोपाराय के खिलाफ पहले भी थाना में मामले दर्ज है. सभी आरोपियों द्वारा आवेदक के पास नगदी पैसा नहीं होने पर फोन पे के जरिए 8 हजार रुपए लिया गया है. इस मामले में आरोपी यश प्रजापति के द्वारा प्लान कर अपने परिचित प्रार्थी राघव मिश्रा का मोबाइल नबंर देकर लूट की घटना अंजाम दिया था. इस बात की जांच की जा रही है कि इनके द्वारा अन्य लोगों के साथ भी अपराध घटित किया गया है. आरोपियों का अलग से गैंग हिस्ट्री तैयार की जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राघव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा निवासी डीडी नगर रायपुर, जो एयरटेल कपंनी में वायफाय लगाने का काम करता है. आरोपिया अन्नु अग्रवाल को यश प्रजापति के द्वारा अपने परिचित राघव मिश्रा का मोबाइल नबंर दिया गया. अन्नु अग्रवाल द्वारा आवेदक के मोबाइल नबंर में कॉल कर एयरटेल का वायफाय लगवाना है कहकर बातचीत की गई. वह अपना बनावटी नाम पायल साहू बताई. उस समय प्रार्थी के द्वारा बाहर होना बताया गया.
प्रार्थी जब वापस आया तो अपने मोबाईल नबंर से महिला आरोपिया के मोबाइल पर वायफाय लगवाने के लिये कॉल किया. तो वह बोली कि मेरी दोस्त खुशबू तिवारी के पति काका ढाबा के पास स्थित फैक्टरी मे गार्ड का काम करते हैं. अभी मेरे दोस्त का डायवोर्स अपने पति के साथ हो गया है. वह उनके साथ नही रहती है. अब उनके जगह पर मेरी दोस्त गार्ड का काम करती है. उसी जगह पर वायफाय लगाना है. वह प्रार्थी को मरकटटी तालाब के सामने ब्लु कलर का बडा से गेट दिखेगा वहां पर पहुंचने बोली.
आरोपिया प्रार्थी को अपने जाल मे फसाने के लिए घटनास्थल पहुंचकर वाटसएप के जरिए लोकेशन शेयर किया.उसी लोकेशन पर प्रार्थी पहुंचा और उसे कॉल किया तो खन्डहर जैसे कमरे से महिला आरोपिया बाहर निकली. और हाथ दिखाई. उसी स्थान पर एक अन्य महिला आरोपिया खुशबू तिवारी भी मौजूद थी. जब प्रार्थी खन्डहर जैसे घर में प्रवेश किया उसे शंका हुई कि कुछ गड़बड़ है. आरोपिया वॉशरुम जाने के बहाने से बाहर निकली और अपने पुरुष साथियों को कॉल कर बुलाई. प्रार्थी हड़बड़ी मे घबराकर बाहर निकला तो उसी समय दो लोग प्रदीप सिंग बोपाराय और मदन सोना मौके पर पहुंचकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर कहने लगा लड़की के साथ गलत कर रहे हो. अपने आपको पुलिस वाला होना बताकर थाना ले जाने की धमकी देकर मारपीट किया और चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर 8 हजार रुपए अपने क्युआर कोड ऑनलाइन ट्रान्सफर करा लिया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 430/24 धारा 319(2),61(2),311 308(2) बीएनएस के तहत कायम किया गया. घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत करवाते हुए थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित कर आरोपी यश प्रजापति से पूछताछ पर जानकारी लेकर शक के आधार पर सभी आरोपियो को पकड़ा गया. जिनसे पूछताछ किया गया. जो आरोपियों के द्वारा जुर्म करना कबूल किए जाने पर सभी आरोपियो का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के सामने पेश कर प्रार्थी से पहचान करवाया गया. जिसमे प्रार्थी के द्वारा आरोपियों की पहचान की गई. जिन्हे मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए अदालत पेश किया जाएगा.
ये हैं आरोपी
1. प्रदीप सिंग बोपाराय पिता जोगेन्दर सिंग उम्र 32 साल निवासी मकान नबंर 06 गुरूद्वारा के पास साकरे मर्गी फार्म टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर छग
2. यश प्रजापति पिता अनिल प्रजापति उम्र 23 साल निवासी सोनडोंगरी मिडीया कालोनी थाना कबीर नगर रायपुर छग
3. मदन सोना पिता चिंता सोना उम्र 38 साल निवासी ज्योति नगर कोटा थाना सरस्वतीनगर रायपुर
4. खुशबू तिवारी पति विनीत तिवारी उम्र 33 साल हीरापुर एलआई जी 386 दुर्गा गार्डन के पास थाना कबीर नगर रायपुर
5. अन्नु अग्रवाल पति गजेन्द्र अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी डुमर तालाब सरकारी स्कुल के पास थाना आमानाका रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



