फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी तीन दिन से लापता, जंगल में मिली जली हुई बाइक, अपहरण या बड़ी साजिश? जांच में जुटी पुलिस
The bike of the missing youth was found burnt in a deserted forest, sensation spread in the area, kidnapping or a big conspiracy? Police is investigating
महासमुंद : महासमुंद जिला के पिथौरा थाना क्षेत्र में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक अमित चौधरी 25 जुलाई की शाम से लापता हो गया है. रविवार को उसकी बाइक जंगल में जली हुई हालत में मिली है. युवक को आखरी बार बस स्टैंड के पास देखा गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमित चौधरी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था. वह 24-25 जुलाई की दरमियानी रात अपने घर से करीब 6 बजे शाम को निकला था. इसके बाद उसे आखरी बार पिथौरा बस स्टैंड के पास एक होटल में देखा गया था. रात करीब 1 बजे उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया. जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने जब अमित के घर न लौटने की खबर मिली. तो उनके छोटे भाई अमन चौधरी ने 25 जुलाई को रात 6 बजे स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस को रविवार 27 जुलाई को खबर मिली कि पीलवापाली के एक जंगल में एक बाइक जली हुई हालत में पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्टि किया कि यह बाइक अमित चौधरी की है. थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा ने बताया कि बाइक की हालत संदिग्ध है और इसे जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच करवा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग लगने का कारण क्या था और क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है?
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरु की है. थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया है. जो अमित के लापता होने के कारणों और बाइक जलने की घटना की तह तक जाने के लिए काम कर रहा है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं और बस स्टैंड के पास स्थित होटल के कर्मचारियों व अन्य गवाहों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है.
टी. उमेश वर्मा ने बताया कि “हम सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं. यह एक गंभीर मामला है. और हम यह पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि अमित चौधरी कहां हैं और उनकी बाइक को क्यों जलाया गया. जनता से अपील है कि अगर किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह फौरन पुलिस से संपर्क करे.”
बता दें पिथौरा का निवासी अमित चौधरी एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था. परिजनों के मुताबिक वह एक मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था. 25 जुलाई को वह शाम को घर से निकला था. लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने बताया कि अमित का व्यवहार सामान्य था और उसने कोई ऐसी बात नहीं बताई थी. जिससे किसी खतरे की आशंका हो.
अमित के छोटे भाई अमन चौधरी ने पुलिस से जल्द से जल्द उनके भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, “मेरे भाई के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है. हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाए और मेरे भाई को सुरक्षित घर वापस लाए.”
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरु किया है और जंगल के आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है. इसके साथ ही, स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



