टिकरापारा में खून से लथपथ मिली स्टाफ नर्स की लाश, विवाद के बाद चाकू से हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

The body of a staff nurse was found covered in blood in Tikrapara. She was brutally stabbed to death following a dispute. The accused was arrested.

टिकरापारा में खून से लथपथ मिली स्टाफ नर्स की लाश, विवाद के बाद चाकू से हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में हुई नर्स प्रियंका दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है. जो मृतिका का पुराना दोस्त था. जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. जो कत्ल की वजह बना.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात लालपुर स्थित पटेल पारा में आरोपी दुर्गेश, नर्स प्रियंका दास उम्र 23 साल के घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने चाकू से प्रियंका के सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
प्रियंका दास मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में नर्स के रूप में कार्यरत थी. वह अपनी सहेली के साथ लालपुर स्थित पटेलपारा इलाके में किराए से रह रही थी. कत्ल के वक्त उसकी सहेली नाइट ड्यूटी पर थी. गुरुवार सुबह जब वह लौटी, तो कमरे में प्रियंका का खून से लथपथ शव पड़ा मिला.
खबर मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया. फॉरेंसिक टीम ने कई सबूत इकट्ठे किए हैं.
कमरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, लेकिन सभी कैमरे घटना के समय खराब पाए गए. यह बात पुलिस के लिए एक और बड़ी पहेली बन गई है. पुलिस आसपास लगे अन्य इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की रात घर में कौन आया था.
प्रियंका का दुर्गेश नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी दुर्गेश पहले से प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे चुका था.
इसके अलावा प्रियंका का चिरमिरी निवासी सन्नी नामक युवक से भी करीब 7 साल से दोस्ताना संबंध था. दोनों युवक घटना के बाद से पुलिस की निगरानी में हैं. माना जा रहा है कि यह हत्या लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) से जुड़ी हो सकती है. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक मृतका और दुर्गेश की पहचान एक अस्पताल में हुई थी. जहां दोनों पहले साथ काम करते थे.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद इस हत्या की मुख्य वजह मालुम हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t