किसान के खेत में मिली ठंड से बचने जैकेट पहनी अज्ञात महिला की लाश, नहीं हुई शिनाख्त, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified woman, wearing a jacket to protect herself from the cold, was found in a farmer's field. Unidentified, panic grips the area, and police are investigating.

किसान के खेत में मिली ठंड से बचने जैकेट पहनी अज्ञात महिला की लाश, नहीं हुई शिनाख्त, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया. जब पानी से भरे खेत में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने की खबर दावानल की तरह गाव में फ़ैल गई. मृतका की उम्र करीब 40 से 50 साल के बीच बताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरु की. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत शिवनगर कोरकोमा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खेत में किसान जो गीराम राठिया खेती की तैयारी के लिए पहुंचा था. इसी बीच उसकी नजर खेत में पानी भरे गढ्ढे पर पड़ी तो उसने महिला का शव देखा. घबराए किसान ने फौरन गांव वालों को खबर दी. जिसके बाद सरपंच तेजराम राठिया ने पुलिस को जानकारी दी .
इस मामले की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आए सफाई कर्मियों की मदद से शव को खेत से बाहर निकलवाया. आसपास मौजूद ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया. लेकिन खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी.
पुलिस के मुताबिक मृत महिला दुबली-पतली, सांवले रंग की है. उसने काले रंग का ब्लाउज और पीले रंग की साड़ी और ठंड से बचने जैकेट पहन रखी है. फिलहाल शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है. महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है. साथ ही जिले और पड़ोसी जिलों के थाना-चौकियों को भी खबर भेजी गई है. फ़िलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t