तालाब के पास मिली युवक की लाश के मामले का हुआ खुलासा, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पांडुका की पुलिस ने किया गिरफ्तार

The case of the dead body of a young man found near the pond was solved, Panduka police arrested two accused of murder due to old enmity

तालाब के पास मिली युवक की लाश के मामले का हुआ खुलासा, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पांडुका की पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद/ पांडुका : गरियाबंद जिले में बुधवार को थाना पांडुका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा तर्रा रोड दानी तालाब के पास एक युवक का हालत में शव मिला था. जिसकी खबर आस पास के लोगों ने पुलिस को दी. खबर पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी. घटना के बारे में मृतक के परिजनों और आसपास के गवाहों से पूछताछ करने पर मृतक की हत्या करने के बारे में मामले का खुलासा हुआ. जिस पर संदेही आरोपी चुम्मन लाल वर्मा और सुरश्याम तारक के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया.
17 दिसंबर 2024 को सूचक गोलू विश्वकर्मा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शिव कुमार विश्वकर्मा उर्फ माइकल रोजाना की तरह काम पर गया था. मृतक शिवकुमार ने अपने भाई को घर जाने को बोलकर मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं कहकर गढाही चौक के पास रुक गया. जिसके रात भर घर नहीं आने पर सुबह अपने दोस्त के साथ सौच के लिए तालाब दानी तालाब तालाब गया था. जहां पर तालाब के किनारे एक व्यक्ति पीला टी-शर्ट पहन पानी के ऊपर उफला देखा जिसे नजदीक में जाकर देखा तो अपना छोटा भाई शिव कुमार का हो ना पाया.
जिसकी खबर पर थाना पांडुका में मर्ग क्रमांक 42/2024 धारा 194 BNSS कायम कर मामला जांच कार्यवाही मे लिया गया. 18 दिसंबर 2024 को मृतक शिवकुमार विश्वकर्मा उर्फ माईकल के शव का सीएचसी राजिम मे पीएम कराकर पीएम कर्ता डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट हासिल किया.
शार्ट पी. एम. रिपोर्ट में डाक्टर ने मृतक के मृत्यु गला घोटने के कारण होना लेख किया था. जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस. के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच के दौरान शक के आधार पर आरोपीगण 01. चुम्मन लाल वर्मा, 02. सुरश्याम तारक से पुछताछ करने पर 17 दिसंबर 2024 के रात करीब 8 बजे दोनो पुरानी रंजिश की बात को लेकर मृतक शिव कुमार का कत्ल करने की प्लान बनाकर अपने मोटर सायकल होण्डा साईन नम्बर CG04 KC 9902 में खोजते हुये तर्रा रोड जाते समय दानी तालाब कोपरा के पास शिवकुमार विश्वकर्मा मिला जिसे जमीन में गिराकर दोनो मिलकर गला दबाकर हत्या कर शव को दानी तालाब में फेंकना कबूल किया. आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से विधिवत गवाहों के सामने  के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
नाम आरोपी
01) चुम्मन लाल वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम कापरा थाना पांडुका
02) सुरश्याम तारक पिता गंगाराम तारक उम्र 40 साल निवासी कोपरा थाना पांडुका
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI