मूंगफली चोरी का आरोप लगाकर युवक की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या, सरपंच के सामने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

The youth was beaten to death with kicks and punches on the accusation of stealing peanuts, the crime was committed in front of the sarpanch, the accused has been arrested

मूंगफली चोरी का आरोप लगाकर युवक की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या, सरपंच के सामने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : मूंगफली चोरी की बात पर ग्रामीण ने डंडे व लात घूसों से पीटकर युवक की हत्या कर दी. जिससे गांव में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मामले की खबर पर पुलिस ने कत्ल का दर्ज किया है. मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपनई का रहने वाला चेतन सिंह धनवार 32 साल मंगलवार की दोपहर में अपने माता-पिता व छोटा भाई के साथ घर में था. तभी गांव का सरपंच मदन चौहान व बसंत सिदार उनके घर पहुंचे. बसंत सिदार मूंगफली चोरी करने की बात को लेकर चेतन सिंह धनवार से बहस करने लगा. इससे देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया. तब बसंत ने लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई करने लगा. इसके बाद घर के बाहर रखे डंडे को लाया और डंडे से उसे पीटने लगा. इस दौरान जब परिजनों के बीच-बचाव किया. तो मामला शांत हुआ.
चेतन सिंह धनवार के सीना, गर्दन, पीठ व हाथ-पैर में गंभीर चोट पहुंची. लेकिन वह इलाज कराने नहीं गया. बल्कि सोने के लिए चले गया. शाम करीब 6 बजे चेतन की मां फूलमती धनवार उसे उठाने के लिए पहुंची, तो वह नहीं उठा. इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति व बेटा पुस्तम धनवार को दी. उसे सभी उठाने के लिए गए. लेकिन तब भी वह नहीं उठा और उन्हें पता चला कि चेतन सिंह धनवार की मारपीट के कारण मौत हो गई है.
घटना के बाद चेतन का भाई चैन सिंह धनवार ने मामले की खबर पुलिस को दी. जहां चक्रधर नगर पुलिस आरोपी के बसंत सिदार के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी बसंत सिदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB