राजधानी के टाटीबंध में देर रात साईं ढाबा पर हंगामा, मैनेजर को पार्किंग में ले जाकर पीटा, संचालक घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
There was a ruckus at Sai Dhaba in Tatibandh in the capital late at night, the manager was taken to the parking and beaten up, the operator was injured, police is searching for the accused
रायपुर : राजधानी में देर रात दो अलग-अलग ढाबों पर मारपीट की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है. एक मामला सेरीखेड़ी स्थित अन्ना पंजाबी ढाबा का है. जबकि दूसरा मामला टाटीबंध क्षेत्र के साईं ढाबा का है. दोनों ही घटनाओं में युवक खाना या सामान देने में देरी या पैसे मांगने से नाराज होकर हिंसक हो उठे. पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है.
पहली घटना 10 अप्रैल की रात करीब 12:15 बजे सेरीखेड़ी के अन्ना पंजाबी ढाबा में हुई. ढाबा में मैनेजर के रुप में कार्यरत युवक ने शिकायत में बताया कि कार नम्बर CG04 PG 2625 में सवार 3-4 युवक खाना ऑर्डर करने आए थे. ऑर्डर देने के करीब 15 मिनट बाद यानी रात 12:30 बजे एक युवक खाना देर से मिलने की बात पर विवाद करने लगा.
मैनेजर ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन युवक उसे बाहर पार्किंग में बुलाकर ले गए. जहां सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. हमले में पीड़ित को सिर और हाथ में चोटें आई हैं. हमले के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
साईं ढाबा में ‘बजरंग दल’ कहकर की गुंडागर्दी
दूसरी घटना 11 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे टाटीबंध स्थित साईं ढाबा में हुई. ढाबा संचालक ने बताया कि देर रात एक कार में सवार 4-5 युवक ढाबे पर पहुंचे और सिगरेट और पानी की बोतल मांगी. जब उनसे पैसे मांगे गए. तो उन्होंने खुद को “बजरंग दल का सदस्य” बताते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया.
ढाबा संचालक ने आरोप लगाया है कि खुद को “बजरंग दल का सदस्य” बताने वाले कुछ युवकों ने सिगरेट और पानी की बोतल के पैसे मांगने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.
पीड़ित युवक जो अपने पिता के साथ साईं ढाबा संचालित करता है उसने बताया कि ढाबा बंद करने के बाद वे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक कार में सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे और सिगरेट और पानी की बोतल मांगी.
पीड़ित ने सामान देने के बाद उनसे पैसे मांगे. तो युवक बोले- “हम बजरंग दल से हैं, पैसे नहीं देंगे!” इसके बाद युवक ढाबा संचालक को बाहर खींचकर ले गए और गाली-गलौच करते हुए उसे बुरी तरह पीटने लगे.
पीड़ित के मुताबिक बाएं कान, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. मारपीट के दौरान युवक आपस में हर्षदीप राजपूत, आकाश जांगड़े, और राधे यदू नाम से एक-दूसरे को पुकार रहे थे. जिससे पीड़ित को कुछ आरोपियों की पहचान हो सकी. अन्य हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पु
फिलहाल पुलिस ने दोनों मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. दोनों मामलों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर देर रात ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



