पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उठाकर ले जा रहे चोर, पहुंच गई पुलिस, चोरों से हुई मुठभेड़, वाहन पर शुरु हो गया पथराव, आरोपी फरार

Thieves were taking away a Punjab National Bank ATM; police arrived, a shootout ensued, and the vehicle was pelted with stones. The accused fled.

पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उठाकर ले जा रहे चोर, पहुंच गई पुलिस, चोरों से हुई मुठभेड़, वाहन पर शुरु हो गया पथराव, आरोपी फरार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी से बड़ी खबर आ रही है. जहां बीती रात अज्ञात गिरोह के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को ही उठाकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन समय रहते मौके पर कुनकुरी पुलिस की गश्त टीम की नजर पड़ गई. आरोपियों ने पुलिस को देखते ही जान बचाकर भागना शुरु कर दिया. आरोपियों को भागते देख पुलिस ने जब आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव करना शुरु कर दिया.पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात गिरोह के सदस्य पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम को ही उखाड़कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे. तभी कुनकुरी पुलिस की गश्त टीम की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई. पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे. जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरु कर दिया. पत्थरबाजी के दौरान पुलिस गाड़ी के सामने का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हालांकि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है.
आरोपियों ने एटीएम पर अटैक करने से पहले एटीएम के आसपास और एटीएम के सामने में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन को पूरी तरह ब्लैक कर दिया. हांलाकि एक सीसीटीवी कैमरे पर आरोपियों की नजर नहीं पड़ी. इसलिए वे उस कैमरे के स्क्रीन को ब्लैक नहीं कर पाए. और इसी कैमरे से आरोपियों को लेकर बड़ा खुलाशा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु किया गया. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t