देर रात दर्दनाक हादसा, बारिश में अनियंत्रित होकर बिगड़ा नियंत्रण, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Tragic accident late night, lost control due to rain, driver died on the spot after high speed tractor overturned, mourning spread, police engaged in investigation

देर रात दर्दनाक हादसा, बारिश में अनियंत्रित होकर बिगड़ा नियंत्रण, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ड्राइवर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डारआमा निवासी दौलत राम धनवार उम्र 35 साल पिता श्यामलाल धनवार, दाना लेने के लिए घर से निकला था. देर रात करीब 1 बजे के आसपास वे ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था. रास्ता संकरा और फिसलन भरा होने के साथ ही बारिश होने की वजह से ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा.
कंट्रोल बिगड़ने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक दौलत राम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और इंजन के नीचे दब गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t