बोरियों में मिली 2 लाशें, रायपुर में लव अफेयर में युवक को मार डाला, बिलासपुर में महिला का शव तार-पत्थरों से बंधा मिला, सिर पर चोट के निशान
2 dead bodies found in sacks, a young man was killed in a love affair in Raipur, a woman's body was found tied with wire and stones in Bilaspur, with injury marks on the head
रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में 2 लाशें मिली है. रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक की लाश पड़ी हुई थी. मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है. वह उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था. युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान है. पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका है. इलाके में सनसनी फैल गई.
वहीं बिलासपुर जिले में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवटीकारी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे शिवनाथ नदी के किनारे महिला उम्र करीब 20-30 साल की लाश मिली. महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है. लाश बोरी के अंदर पत्थर और तार से बंधी हुई थी. महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
मृतका के दाहिने हाथ पर “त्रिशूल में महादेव” का टैटू बना हुआ है, जबकि बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेज़ी भाषा में लिखा टैटू मौजूद है। यही निशान उसकी पहचान की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं.
गांव व आसपास के क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
रायपुर के उरला क्षेत्र में मेटल पार्क के पास सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बोरी में लाश देखी। लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई होगी.
युवक की पहचान रामा माड़ेक उम्र 25 से 30 साल के रुप में हुई है. जो उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद लाश को बोरी में छिपाया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP, CSP समेत FSL की टीमें मौके पर पहुंची. यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है. पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य कारण की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है.
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और हर कोई इस वारदात को लेकर हैरान है. खमतराई थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



