औचक निरीक्षण में 66 अधिकारी कर्मचारी मिले गैरहाजिर, 13 जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल, सभी को नोटिस जारी, मचा हडकंप

66 officers and employees found absent during surprise inspection, 13 district level officers also included, notices issued to all, commotion ensued

औचक निरीक्षण में 66 अधिकारी कर्मचारी मिले गैरहाजिर, 13 जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल, सभी को नोटिस जारी, मचा हडकंप

गरियाबंद : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुबह 10 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित कई विभागों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रिकार्ड तोड़ अधिकारी कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज की गई. जिन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. अहम बात यह है कि 66 अधिकारी कर्मचारी ऐसे रहे जो 10:15 से 10:30 तक अपने कार्यालय में हाजिर नहीं थे. जिनमें जिला के जिला स्तर के 13 अधिकारी भी शामिल थे. जो नहीं पहुंचे थे. इन सभी को नोटिस मिलने के बाद हकंप की स्थिति बन गई.
दिन भर जिला कार्यालय में इस विषय को लेकर के चर्चा रही. वहीं जिलाधीश ने साफ करते हुए कहा कि शासन का निर्देश है कि समय पर आवे और समय पर ड्रेस कोड का पालन करें और आगामी दिनों में वे बायोमेट्रिक मशीन लगाकर लगाकर एक-एक व्यक्ति की पहचान के लिए मशीन लगवा रहे हैं.
उन्होंने खाद्य, श्रम, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज विभाग, निर्वाचन शाखा, पीएमजीएसवाय, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया.
कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कार्यालयीन समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 66 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. साथ ही रोजाना अटेंडेंस बायोमैट्रिक माध्यम से संधारित करने कलेक्ट्रेट परिसर में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिया. कार्यालयीन समय में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की सैलरी भी काटने के निर्देश दिया.
इस मौके पर उन्होंने खास तौर से जिला स्तर के गैरहाजिर अधिकारियों पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की. कलेक्टर ने सभी कर्मियों को शासकीय पहचान पत्र आईडी कार्ड पहन कर ही कार्यालय आने के निर्देश दिया. साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को निर्धारित ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा. कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय में कार्यालय में हाजिर होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें.
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे. कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिया. साथ ही सभी आलमारियों में रजिस्टर और दस्तावेजों को क्रमबद्ध तरीके से रख कर फाइलों के नाम युक्त सूची अलमारी में चिपकाने के निर्देश दिया. जिससे आसानी से फाइलों को कार्य अनुसार निकाला जा सके. कलेक्टर अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर का भी मुआयना किया. उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में गंदगी नहीं करने और इधर-उधर बिखरे पड़े कूड़ा करकटों को फौरन सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI