29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके दहशत का माहौल, युवती से प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर उठाया खौफनाक कदम!, जांच में जुटी पुलिस
A 29-year-old man hanged himself, creating a sense of panic in the area. He took this drastic step after failing to reach a love affair with a young woman. Police are investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां 29 साल के युवक ने अपने घर में मृत हालत में पाया गया. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के शास्तवत नगर का है. जहां RDA प्लॉट के पास रहने वाले अभिषेक तिवारी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक तिवारी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 3 लाख रुपए का कर्ज लिया था. जिसमें 2 लाख रुपए किसी परिचित से और 1 लाख रुपए बैंक से लिया गया था. कर्ज की वसूली को लेकर लगातार दबाव और मानसिक तनाव की वजह से यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.
सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक का लंबे समय से एक युवती से प्रेम प्रसंग था. और वह उससे शादी करना चाहता था. इसी के चलते खुदकुशी जैसा फैसला लेने की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



