खड़ी बस से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में पीछे बैठे युवक की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
A bike collided with a parked bus, killing the pillion rider on the spot, seriously injuring the driver and hospitalizing him. Police are investigating.
धमतरी/नगरी/सिहावा : त्योहारों के बीच सिहावा थाना क्षेत्र के पाईकभाठ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.सिहावा थाना क्षेत्र के पाईकभाठ के पास देर शाम रायपुर से बेलर जा रही दीपक ट्रैवल्स की बस से एक तेज रफ्तार बाइक जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से बेलर जा रही दीपक ट्रैवल्स की बस CG 23 P 4093 सवारी उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक CG 05 AS 4008 आकर बस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठे युवक पवन कुंजाम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा युवक दुलेश ध्रुव गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल दुलेश ध्रुव को 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि दीपक ट्रैवल्स की बस रायपुर से बेलर जा रही थी. बस को पाईभाठ के पास सवारी उतारने के लिए रोका गया था. उसी समय बाइक सवार पीछे से बस में जा भिड़े. हादसे की खबर मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि पीछे बैठे युवक का सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



