हार्वेस्टर और बाईक में जबरदस्त टक्कर, हादसे में बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल

A fierce collision between a harvester and a bike, three bike riders died on the spot in the accident, mourning prevails in the area

हार्वेस्टर और बाईक में जबरदस्त टक्कर, हादसे में बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल

सक्ती : इस वक्त सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार बाईक और हार्वेस्टर में जबरजस्त टक्कर हुई है. इस दर्दनाक हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मालखरौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है.  हादसा मिशन चौक जैजैपुर मुख्य मार्ग में मिशन पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. फिलहाल तीनो मृतकों की पहचान नही हो पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि  बाइक में सवार तीनों युवक ग्राम सतगढ़ के रहने वाले है.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक, जैजैपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मोटरसाइकिल और हार्वेस्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार युवकों को बचने का मौका तक नहीं मिला. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB