दीपावली पर बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, मची चीख पुकार, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

A major accident on Diwali: A bus carrying passengers overturned in Chhattisgarh, injuring several passengers and causing widespread outcry. Police rushed the injured to the hospital.

दीपावली पर बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, मची चीख पुकार, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया. यह हादसा दौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रायगढ़ से झारखंड के गढ़वा जा रही यात्रियों से भरी बस डवरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कोदौरा गांव में मिशन स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है.
बस में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि एक महिला को पैर में चोट आई है. उसे इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है.
हादसे की खबर मिलते ही डवरा पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बस अचानक सड़क किनारे बने गड्ढे में फिसलकर पलट गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t